बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने बिंदास अंदाज में नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी, लेकिन सभी की नजर उनके स्टाइलिश प्राडा हिल्स पर जा टीकी।
आप सोच रहे होंगे कंगना की फुटवियर में ऐसा क्या था तो आपको बता दें कि कंगना ने अजीबोगरीब हील्स पहने थे जिसके पीछे से आग की लपटें निकलती हुईं नजर आ रहीं थीं।
आप ये मत सोचना कि कंगना की फुटवियर में से सच की आग निकल रही थी, दरअसल उनकी हील्स का डिजाइन ही कुछ ऐसा था। इतना ही नहीं एक और वजह जिस वजह से उनकी ये फुटवियर चर्चा में है वो यह कि उनकी हिल्स की कीमत 1600 डॉलर यानी करीब 1 लाख 15 हजार रुपये है।
आपको बता दें, इस दौरान कंगना ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक बेल्ट बैग लगा रखा था वह मशहूर कंपनी Gucci का था। उनके इस बैग की कीमत 1300 डॉलर यानी करीब 95 हजार रुपये है।