बिग बॉस में हर साल कई कंटेस्टेंट अपनी हॉटनेस का तड़का लगाते हुए दिखाई देते हैं और इस बार यह कमान रोशमी और जसलीन ने संभाल रखी है। बिग बॉस की हॉट एंड सेक्सी कंटेस्टेंट जसलीन ने शो में अपना हॉट अवतार दिखाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में जसलीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बिग बॉस के घर में बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में आग लगाती नजर आ रही हैं। रेड बिकिनी में वह बेहद हॉट लग रही हैं। पूल में उन्हें जाता देख उनके ब्वॉयफ्रेंड अनूप जलोटा भी खुद को पूल के किनारे बैठने से नहीं रोक पाए। आगे की स्लाइड्स में देखें इससे पहले अपनी अदाओं से बिग बॉस के घर में आग लगाने वाली 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में...
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे मॉडल और एक्ट्रेस लोपमुद्रा राउत की। राउत ने घर में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना दिया था। वह बिग बॉस के सीजन 10 में आई थीं। उन्हें शो में स्विमिंग पूल में काले रंग की बिकिनी में जलवे बिखेरते हुए देखा गया था। बता दें कि इस शो के विनर मनवीर गुर्जर रहे थे।
शो के सीजन 5 में विदेशी मेहमान विदा समदजई को भी बिकिनी में देखा गया था। विदा एक अफगानी-अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। शो में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। बता दें कि उन्होंने भी शो में स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं से आग लगा दी थी। इस सीजन की विनर टीवी एक्ट्रेस जूही परमार रही थीं।
मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी भी शो के सीजन 9 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान उनकी घर से बाहर काफी फैन फॉलोइंग इकठ्ठी हो गई थी। बता दें कि मंदाना ने भी बिकिनी पहन शो में स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं का जादू बिखेरा था। इस सीजन में टीवी एक्टर प्रिंस नरुला ने बाजी मारी थी।