फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवॉर्ड्स नाइट में साड़ी पहन जाह्नवी ने चुरा ली लाइमलाइट, नजर आई श्रीदेवी की झलक

Sun, 21 Apr 2019 10:42 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 21 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks stunning in pink sari at Dadasaheb Phalke Awards
janhvi kapoor

बीती रात दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत के कई सितारों ने शिरकत की। पिछले साल फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर को बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जाह्नवी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Janhvi Kapoor looks stunning in pink sari at Dadasaheb Phalke Awards
janhvi kapoor

अवॉर्ड शो में जाह्नवी ने खूबसूरत पिंक कलर की प्लेन साड़ी पहनी थी, जो फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से थी। जाह्नवी की इस प्लेन साड़ी पर जरी बॉर्डर था। इसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया हुआ था।

Janhvi Kapoor looks stunning in pink sari at Dadasaheb Phalke Awards
janhvi kapoor

अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने चोकर नेकपीस और स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। बात करें जाह्नवी के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने मैसी फ्रेंच ब्रेड कर रखी थी। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉन्ज मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks stunning in pink sari at Dadasaheb Phalke Awards
janhvi kapoor

जाह्नवी ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं, ऐसे में उनका यह लुक और भी खास था। सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों को जाह्नवी के इस लुक में श्रीदेवी की झलक नजर आ रही है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor looks stunning in pink sari at Dadasaheb Phalke Awards
janhvi kapoor

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी के पास इसके अलावा दो फिल्में और हैं। इसमें से एक हॉरर मूवी 'रूह अफजा' है। इस फिल्म में जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके साथ जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' है। फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed