{"_id":"5c0a7d5fbdec2241af66626a","slug":"janhvi-kapoor-khushi-kapoor-and-sonam-kapoor-rocked-in-chequered-look","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपूर बहनों ने लूटी लाइमलाइट, चैक पैटर्न को फिर से बनाया ट्रेंड","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
कपूर बहनों ने लूटी लाइमलाइट, चैक पैटर्न को फिर से बनाया ट्रेंड
Sat, 08 Dec 2018 09:58 AM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
पिछले काफी समय से स्ट्रिपड का फैशन लौट आया है, लेकिन अब एक बार फिर चैक काफी ट्रेंड में है। अगर आपके वार्डरोब में भी कई कोने में चैक कपड़े रखें है तो आप भी कपूर सिस्टर्स से टिप्स इन्हें ग्रेसफुली कैरी करने के टिप्स ले सकती हैं। हाल ही में तीनों बहने सोनम कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर अलग अलग मौके पर चैक ड्रेसेज में नजर आईं। तीनों ने ही इसे अलग अलग तरीके से और बहुत खूबसूरती के साथ कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सबसे पहले बात करते हैं सोनम कपूर की। सोनम ने ब्लू चैक ब्लेजर और स्कर्ट को हाई नेक व्हाईट स्वेटर के साथ टीम अप किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने हाई बूट्स और दिल की शेप के इयरिंग्स डाल रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिंक लिपस्टिक लगा रखी है जो उनके लुक को और शानदार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
khushi kapoor
- फोटो : instagram
बात करें खुशी की लुक की तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाईट चैक मिनी स्कर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत प्यार ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है। अमूमन लड़कियों के वार्डरोब में चैक स्कर्ट आराम से मिल जाएगी। अगर आपके पास भी है चैक स्कर्ट तो आप खुशी के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
jhanvi kapoor
- फोटो : instagram
पिछले दिनों जाह्नवी कपूर पिंक, ब्लैक और व्हाईट चेक स्कर्ट और ब्लेजर में नजर आई थी, जिसे उन्होंने व्हाईट क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पॉइन्टेड हील्स के साथ पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर जाह्नवी का ये लुक लोगों को बहुत पसंद आया था। आप भी जाह्नवी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।