'जी जेनरेशन' अदाकारा और स्टाइल डीवा जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू करते साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्टिंग, डांसिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने आए दिन जिम लुक की तस्वीरों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी को कैसुअल लुक में स्पॉट किया गया। जान्हवी ने व्हाइट टी-शर्ट ड्रेस के साथ 'डैडी स्नीकर्स' पहनकर लुक पूरा किया है। लेकिन इस बार उनके लुक नहीं स्नीकर्स की चर्चा हो रही है क्योंकि ये काफी कीमती है।
केंडल जेनर और किम कदार्शियन जैसे दिग्गज फैशन इन्फ्लुएंसर ने बेकार दिखने वाले बॉक्सिंग स्नीकर्स पहनने की शुरुआत की थी, लेकिन अब बॉलीवुड में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। बी-टाउन डिवाज वेस्टर्न या एथेलीजर अटायर के साथ बॉक्सिंग स्नीकर्स पहनना काफी पसंद कर रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इन भारी स्नीकर्स को फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं, जिसे 'डैड स्नीकर्स' भी कहा जाता है।
भले ये स्नीकर्स देखने में बेकार लगें लेकिन जाह्नवी कपूर सचमुच इस अजीब जूते में अच्छी लग रही हैं। जाह्नवी को बांद्रा, मुंबई में सफेद टी-शर्ट ड्रेस में देखा गया, जिसे स्लिंग बैग के साथ मैच किया है। अजीब दिखने वाले जाह्नवी के ये फ्लैशट्रैक लेस-अप स्नीकर GUCCI ब्रांड के हैं।
हाईकिंग हो या वॉक, चाहे स्टाइलिंग फ्लैशट्रैक लेस-अप स्नीकर को कहीं भी कभी भी पहना जा सकता है। स्नीकर स्टाइलिश रूप से स्पोर्टी है। इस मेड इन इटली सोल्ड सलोन आई-कैचिंग स्नीकर की कीमत 75 ,116 रुपये है।