फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन वजहों से अनुष्का ने रिसेप्शन के लिए चुनी सिंदूरी लाल साड़ी

Fri, 22 Dec 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Five reasons why anushka sharma chose sindoori red Banarasi saree for her delhi reception
Virushka

अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन पार्टी के लिए सिंदूरी लाल रंग की साड़ी को चुना। जिस तरह अपनी वेडिंग जूलरी को लेकर वह फैशन पुलिस के निशाने पर आ गई थीं, उसके बाद वह यह बखूबी समझ रही होंगी कि जैसे ही वह इस साड़ी में दिखेंगी, उनकी तुलना सीधे दीपिका पादुकोण से एक बार फिर होने लगेगी। 



(बता दें कि अनुष्का ने शादी में जो झुमके पहने थे और रिसेप्शन में जैसी साड़ी पहनी थी, वैसा ही दीपिका इसी साल इवेंट्स में पहनी नजर आ चुकी हैं)

फिर भी कुछ खास वजहों से अनुष्का ने अपनी रिसेप्शन के लिए ऐसा लुक फाइनल किया। उन कारणों को जब आप जानेंगे को शायद आप भी उन्हें कॉपी करना चाहेंगे।

Five reasons why anushka sharma chose sindoori red Banarasi saree for her delhi reception
Virushka

बुनकरों के काम को प्रमोट करने के लिए अनुष्का शर्मा ने बनारसी साड़ी पहनी। इसके जरिये उन्होंने लोगों को प्रेरणा देने की कोशिश की है कि वे भी ऐसे कपड़ों को तरजीह दें ताकि उन बुनकरों की पहचान मजबूत हो और उनकी जिंदगी बेहतर हो सके। इस बात का खुलासा खुद उनके डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर किया है-
 

 

@anushkasharma @virat.kohli @bridesofsabyasachi @groomsofsabyasachi #Sabyasachi #TheWorldOfSabyasachi #SabyasachiJewelry #AnushkaSharmaViratKohliReception #AnushkaSharma #ViratKohli #Virushka

A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on

Five reasons why anushka sharma chose sindoori red Banarasi saree for her delhi reception
virat anushka wedding

अनुष्का शर्मा की शादी के तमाम फंक्शन के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किये हैं। जो भी उन्हें फॉलो करते हैं वह यह बात बखूबी जानते हैं कि लाल उनका पसंदीदा रंग है। इस बात को खुद वह भी मानते हैं कि शादी के कम से कम एक रस्म या फंक्शन में दुल्हन को लाल रंग जरूर पहनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five reasons why anushka sharma chose sindoori red Banarasi saree for her delhi reception
Virushka

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रिश्तेदारों, राजनीति के दिग्गजों के लिए दिल्ली में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जाहिर है ससुराल वालों और मेहमानों की गरिमा का ख्याल रखते हुए अनुष्का शर्मा ने किसी वेस्टर्न गाउन की जगह ट्रेडिश्नल वेयर को इसी वजह से तरजीह दी। यही नहीं उनकी जूलरी, हेयरस्टाइल, यहां तक कि उनके मांग में सजी ढेर सारी सिंदूर भी इसी बात की तसदीक कर रही हैं। 

विज्ञापन
Five reasons why anushka sharma chose sindoori red Banarasi saree for her delhi reception
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

वहीं, विराट कोहली रिसेप्शन में काले रंग की शेरवानी में मिसेज कोहली को कॉम्लिमेंट करते नजर आए। विराट के बंदगला शेरवानी में सोने के बटन लगे हुए थे। हैंडमेड ब्रोकेड के चूड़़ीदार के साथ 'सब्यसाची एक्सेसरीज' की मोजड़ी उन पर जंच रही थी। हाथ से कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल उनके पूरे लुक को और रॉयल बना रही थी। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। 26 दिसंबर को वह दोनों मुंबई में भी शादी की एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed