{"_id":"5b1e37984f1c1b634d8b5dc7","slug":"dhadak-trailer-janhvi-kapoor-looks-every-girl-should-follow-this-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धड़क ट्रेलर: जाह्नवी के इन लुक्स ने दिला दी श्रीदेवी की याद,फैशन में लौट आएंगी ये 5 चीजें","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
धड़क ट्रेलर: जाह्नवी के इन लुक्स ने दिला दी श्रीदेवी की याद,फैशन में लौट आएंगी ये 5 चीजें
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर के कई सीन्स में जाह्नवी कपूर को देख श्रीदेवी की यादें ताजा हो जाती हैं। लंबे खुले बाल, आंखों में चमक और रंग-बिरंगे कपड़े। श्रीदेवी ने अपनी फिल्मों से शिफॉन साड़ी से लेकर रंग-बिरंगे कॉन्टैक्ट लेंस तक का फैशन ट्रेंड सेट किया था। ऐसा ही कुछ उनकी बिटिया जाह्नवी कपूर भी करने जा रही हैं। फिल्म 'धड़क' में उनके किरदार का नाम पार्थवी है। पार्थवी कॉलेज जाने वाली लड़की है इसलिए उसका लुक काफी सिंपल रखा गया है। फिर भी उसकी स्टाइलिंग में कुछ फैशन एलिमेंट्स का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि उनका ट्रेंड में लौटना तय है।
Janhvi Kapoor
लहेरिया दुपट्टा, साड़ी
मां-बुआ की अलमारी में आपने लहेरिया प्रिंट की साड़ी या चुन्नी जरूर देखी होगी। आज भले ही राजस्थान के बाहर रहने वाली लड़कियां इसे हर रोज ना पहनती हों। भले ही लहेरिया प्रिंट शादी-ब्याह के मौकों पर पहने जा रहे हों, मगर फिल्म 'धड़क' में जिस तरह जाह्नवी कपूर ने इसे पहना उससे आप भी टिप्स ले सकती हैं। ट्रेलर में कई जगहों पर वह ऐसी ही चुन्नी में नजर आ रही हैं। पार्टी में पहनना हो तो गोटा वर्क करवा लें और ऑफिस-कॉलेज के लिए स्टोल की तरह गर्मियों में इसे कैरी कर सकती हैं। इस मौसम में रंग-बिरंगी लहेरिया चुन्नी आपके बोरिंग लुक को भी मजेदार बना देगी।

बीच मांग
दीपिका और प्रियंका के बाद अब जाह्नवी कपूर भी इस ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं। कभी मिडिल पार्टिशन के साथ चोटी में तो कभी खुले बालों में वह नजर आ रही हैं। दोनों तरह वह सिंपल और स्टाइलिश लग रही हैं। अगर कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए लेट हो रही हैं तो इस हेयरस्टाइल को बनाना सबसे आसान और सेफ होगा।

झुमके
कौन कहता है कि आप लंबी बालियां या झुमके सिर्फ पार्टी या शादी-ब्याह के मौकों पर ही पहन सकते हैं? फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर के लगभग हर 'हैप्पी सीन' में जाह्नवी ईयरिंग्स पहने नजर आ रही हैं। मगर उनके स्टाइलिस्ट ने जिस तरह कपड़ों के हिसाब से उनका चुनाव किया उस पर बारीकी से गौर करना जरूरी है। प्रिंटेड कपड़ों के साथ जहां प्लेन झुमकों को टीम-अप किया गया वहीं प्लेन ड्रेस के साथ रंग-बिरंगे और लंबे ईयरिंग्स चुने गए।

रंग बिरंगे श्रग/कोटी
कई लड़कियां जींस के साथ रंग-बिरंगी राजस्थानी प्रिंट वाली कोटी में नजर आती हैं। मगर वह इतना कॉमन हो चुका है कि उसे पहनने का दिल नहीं करता। अगर आप वैसे श्रग्स की जगह कुछ और ट्राई करना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर से टिप्स लें। बेज, प्रिंटेड कुर्ती के साथ चटक रंग वाला श्रग आपका लुक आकर्षक बना देगा। आप पुराने दुपट्टे से भी ऐसा श्रग सिलवा सकती हैं। फिर जींस हो या सूट उसे पहनें और बिना किसी झंझट के अपना लुक स्टाइलिश बना लें।