दिल्ली में चल रहे पांच दिवसीय अमेजन फैशन वीक 2016 की शुरुआत अच्छी रही। इस बार के फैशन शो में पिछली बार के भी अंश देखने को मिले। मॉडल्स ने बखूबी नए ट्रेंड के कपड़ों को शोकेस किया।
अमेजन फैशन वीक में नजर आए नए ट्रेंड
इस शो में विंटर और ऑटम सीजन के आने वाले ट्रेंड्स दिखे। वेस्टर्न से लेकर इंडियन औऱ इंडो-वेस्टर्न के एक से एक स्टाइलिश कपड़ों की झड़ी लगी।
अमेजन फैशन वीक में नजर आए नए ट्रेंड
डिजाइनर हेमंत और नंदिता की जोड़ी ने विंटर कलेक्शन पर ध्यान दिया। उनकी डिजाइन्स में फर, जैकेट औऱ ओवरकोट दिखे।
अमेजन फैशन वीक में नजर आए नए ट्रेंड
वहीं डिजाइनर रीना ढाका का ज्यादातर कलेक्शन शॉर्ट ड्रेसेज पर आधारित था। इसमें काला और ब्राउन रंग मुख्य रहा। रीना ने फ्रॉक, ऑफ शोल्डर, हर तरह की स्टाइल की ड्रेस पर ध्यान दिया।
अमेजन फैशन वीक में नजर आए नए ट्रेंड
डिजाइनर शांतनू और निखिल ने सेक्सी, स्टाइलिश और एलीगेंट गाउन्स को रैंप पर उतारा। लाल, सफेद, क्रीम, सिल्वर रंग में एक से बढ़ कर एक गाउन देखने को मिले।