बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हर लुक लोगों को दीवाना बना देता है। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बनारसी साड़ी में नजर आईं जिस पर से नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता हैं। दीपिका ने इस मौके के लिए ऐसी साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
हाल ही में HT Style Awards 2018 आयोजित किए गए। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पहुंचे इसी बीच सबकी निगाहें जिस एक्ट्रेस पर आकर टिकी वह कोई और नहीं बॉलीवुड की 'पद्मावती' थीं। दीपिका ने इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। बनारसी साड़ी और गजब के लुक ने लोगों को झट से इंप्रेस कर दिया।
खबरों की मानें तो दीपिका को यह साड़ी किसी और ने नहीं बल्कि एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने गिफ्ट की थी। दीपिका ने इस साड़ी के साथ गोल्डन चोकर नेकलेस के साथ कानों में इयररिंग्स और बालों को टाइट बांधा हुआ था। दीपिका यह स्टाइल उनकी फेवरेट स्टाइलिश शलीना मथानी ने तैयार किया था। इसके साथ ही स्मोकी आईमेक अप उन पर काफी जच रहा था।
दीपिका इस मौके पर लाइट मेकअप में नजर आईं और स्मोकी आईमेकअप ज्यादा हाइलाइट किया। दीपिका के इस लुक ने जहां सभी लोगों का दिल जीत लिया वहीं फैशन के मामले में उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो किसी से पीछे नहीं हैं।