अगर आप भी इस मानसून ट्रेंडी
फैशन के साथ ज्वैलरी को लेकर परेशान हो रही हैं तो टेंशन को करिए बॉय बॉय। हाल ही में
दीपिका पादुकोण के एक लेटेस्ट ज्वैलरी
फोटोशूट ने आपके सारे कंफ्यूजन दूर कर दिए हैं।
इस ग्लैमरस फोटोशूट में दीपिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है। इस फोटो में उन्होंने फ्रिल वाला गाउन पहना हुआ है। जी हां इस मानसून में फ्रिल का फैशन काफी ट्रेंड करने वाला है। फ्रिल वाले कपड़ों के साथ कानों में छोटे ईयररिंग का फैशन है।
इस साल मानसून में छोटे नग वाले पतले आभूषण प्रचलन में रहने की उम्मीद है। पतली चूड़ियां, कंगन के साथ पेंडेंट भी काफी ट्रेंड में रहेंगे।
फिल्म पदमावती की स्टार दीपिका इस फोटोशूट में अपने सादगी भरे अंदाज में गजब ढा रही हैं।इस फोटो में दीपिका अपने हरे रंग के गाउन में है। इस साल मानसून में हरा रंग भी छाया रहेगा। इस रंग के कपड़ो के साथ आप गले को कवर करती हुई डायमंड या स्टोन की ज्वैलरी पहन सकती हैं।
दीपिका अपने क्रीम कलर के गाउन में बेहद आत्मविशवास से भरी हुई लग रही हैं। मानसून में अगर आप भी डीप नेक वाली कोई हल्के रंग की ड्रेस पहन रही हैं तो इसके साथ गले में कलरफुल स्टोन या मोतियों वाला नेकलेस पहने।