फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद सफेद कपड़े पहनने से न घबराएं, दीपिका रणवीर ने कर दिया साबित

Tue, 20 Nov 2018 12:59 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh look adorable in white as they head to Bengaluru
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में दूल्हा दुल्हन बेस्ट दिखने के लिए अपने कॉस्ट्यूम्स की तैयारी में लगे हैं। शादी के दिन के लिए तो वो थीम के अनुसार कपड़े चुन ही लेते हैं, लेकिन शादी के अलावा भी बहुत सारे फंक्शन होते हैं जिसके लिए उन्हें कपड़े चुनने होते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने कपड़ों का चयन करने में दिक्कत हो रही है तो आप दीपिका रणवीर से कुछ आइडिया ले सकते हैं।
Deepika Padukone and Ranveer Singh look adorable in white as they head to Bengaluru
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जहां भी जाते हैं सारी लाइमलाइट बटोर लेते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों एक बार फिर एक जैसे कलर के आउटफिट्स में नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Deepika Padukone and Ranveer Singh look adorable in white as they head to Bengaluru
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
आपको बता दें, इस दौरान दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी, वहीं रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा के साथ फ्लोरल जैकेट पहनी थी। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश और प्यारे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh look adorable in white as they head to Bengaluru
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
दीपिका के चेहरे पर नई दुल्हन वाला ग्लो साफ देखा जा सकता है। गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा उनके लुक में और जान डाल रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड स्टडिड इयररिंग्स पहने हुए थे जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। दोनों की फुटवियर की बात करें तो दीपिका ने ब्राउन कलर की फ्लैट जूती पहनी हुई थी और रणवीर ने भी जूती पहनी थी, लेकिन उनकी जूती में थोड़ी हील्स थी।
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh look adorable in white as they head to Bengaluru
deepika padukone - फोटो : instagram
इससे पहले इटली में शादी के बाद मुंबई वापस लौटने पर दीपिका और रणवीर का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक जैसे कलर के आउटफिट्स में हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। गोल्डन रंग के सूट और लाल दुप्पट्टे में दीपिका बेहद प्यारी लग रही थी, वहीं रणवीर ने भी गोल्डन रंग का कुर्ता पायजामा के साथ लाल रंग की कोटी पहनी, जिस पर हाथी बने हुए थी। अगर आप तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा सिर्फ कपड़े ही नहीं दोनों के पैरों में जूतियां भी मैचिंग थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed