शादी के बाद पहली बार अकेले विदेश यात्रा पर गईं दीपिका पादुकोण भारत वापस लौट आईं हैं। इस दौरान दीपिका का एयरपोर्ट लुक शानदार था, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण पूरी तरह एक दिवा लुक में नजर आईं। ब्लैक लुक में उनका टशन और स्टाइल देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्लैक स्टॉकिंग के साथ ब्लैक हुडी कैरी कर रखी थी।
ड्रेस के अलावा दीपिका ने चश्मे से लेकर बूट्स भी ब्लैक ही कैरी कर रखे थे, जिसमें वह काफी स्टनिंग नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में पोनीटेल बनाई थी।
फैशन ट्रेंड पर नजर रखने वालों के लिए दीपिका के इस लुक में एक चीज हैरान कर देने वाली थी, वो था उनकी मांग में सिंदूर। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी मांग में सिंदूर न होने पर गौर कर रहे हैं।
बता दें, कुछ दिन पहले भी दीपिका का एयरपोर्ट पर एक लुक काफी वायरल हुआ था। खास बात यह है कि उसमें भी वह ब्लैक लुक में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और ओवर कोट कैरी कर रखा था। यहां भी उन्होंने ब्लैक कलर के गॉगल और बूट पहन रखे थे।