दुनिया भर में फैंस साल पर कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए खास उत्साहित रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ 72 वें कान फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें छाई हुई हैं। रेड कारपेट से लेकर पार्टी में सभी स्टार्स एक से एक हॉट और ग्लैमरस लुक में पहुंच रहे हैं। हाल ही में कान पार्टी से प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिश और सेक्सी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
Cannes: पार्टी में जब प्रियंका ने पहनी हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस, निक ही नहीं विदेशी भी देखते रह गए
प्रियंका का रेड कारपेट लुक भले ही फैंस को न भाया हो, लेकिन उनके इस लेटेस्ट लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। प्रियंका की यह तस्वीरें एक मैग्जीन की आफ्टर पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में उनके पति निक भी उनके साथ हैं।
A post shared by Priyanka_france❤️🇫🇷 (@priyanka_chopra_fr) on
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने हाई-स्लिट शिमरी ड्रेस पहनी थी। प्रियंका की इस ड्रेस की डीप नेकलाइन थी। उन्होंने अपनी इस बोल्ड और रिवीलिंग को बहुत खूबसूरती के साथ कैरी किया हुआ था।
A post shared by Priyanka Chopra Closet fanpage (@priyankacloset) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने डायमंड ईयरिंग्स के साथ पोनी बना रखी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था। प्रियंका ने इस पार्टी में जैसे ही एंट्री हर किसी की नजरें उन पर जा टिकी थीं।
यहां तक कि निक भी अपनी निगाहें प्रियंका से नहीं हटा पा रहे थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं, कैसे पूरी पार्टी के दौरान निक प्रियंका को ही देखते रहे।