फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गहने खरीदने का मन है तो दिल्ली के ये मार्केट कर रहे हैं आपका इंतजार, सस्ते में मिलेगी शानदार ज्वेलरी

Tue, 02 Jul 2019 05:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 02 Jul 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
best market to buy cheap artificial jewellery in delhi
शॉपिंग के लिए तो लोग देश के हर कोने से दिल्ली ही आते हैं। फिर चाहे कपड़े लेने हों या फुटवियर, बैग हो या मेकअप सब कुछ दिल्ली में सस्ता और अच्छा मिलता है। फैशन की लिस्ट में अपना खास स्थान रखने वाले गहने का क्या कहना। महिलाएं जितनी ज्यादा शौकीन हीरे और सोने के गहनों की होती हैं उतना ही शौक 'फंकी ज्वेलरी' का भी रखती हैं। खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियां मैचिंग ज्वेलरी को पसंद करती हैं। ऐसे में हम आपको दिल्ली के उन ठिकानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक से बढ़कर एक ज्वेलरी सस्ते दाम में मिलती हैं। 




 
best market to buy cheap artificial jewellery in delhi
दरीबा कालन, चांदनी चौक
जहां एक ओर लोग थके हारे मीना बाजार में ज्वेलरी की तलाश में भटकते हैं और बदले में मिलती हैं वही पुरानी गोल्ड प्लेटेड, प्लास्टिक के मोतियों और कुंदन वाली ज्वेलरी। लेकिन वहीं दरीबा कालन ऐसी जगह है जहां आपको एक से बढ़कर एक गजब की मनचाही ज्वेलरी मिल जाएगी। सिल्वर ज्वेलरी खरीदने के लिए ये सबसे सस्ता बाजार है। 
best market to buy cheap artificial jewellery in delhi
तिब्बतन मार्केट, मजनू का टीला 
बोहेमियन, दिखने में कूल और टुरकोईस रंग वाली सिल्वर ज्वेलरी अगर आपकी भी पसंद है तो इस मार्केट में आपको सबकुछ मिलेगा। नेकलेस, ब्रेस्लेट, इयररिंग और नोज पिन की काफी सारी वैरायटी मिल जाएगी। ये ज्वेलरी ज्यादा भरी नहीं होती इसलिए आपकी जेब से भरी पैसे भी नहीं कटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best market to buy cheap artificial jewellery in delhi
पहाड़गंज 
पहाड़गंज की पतली और भीड़ वाली गलियों  में जाने के लिए हिम्मत तो चाहिए लेकिन अगर बेस्ट ज्वेलरी चाहिए तो जाना पड़ेगा। पहाड़गंज वो होलसेल मार्केट है जो जहां से जनपथ जैसी मार्केट में बेस्ट सामान जाता है। झुमका लेना हो या ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर इयररिंग, नेकलेस लेना हो कूल लुक वाले लॉन्ग माला यहां सबकुछ इतने सस्ते दाम में मिलता है आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
best market to buy cheap artificial jewellery in delhi
सरोजनी मार्केट 
हम सबका पसंदीदा सरोजिनी नगर के बाजार में आप सब कुछ खरीद सकते हैं, लेकिन समस्या इसे खोजने में है। यह विशाल और भीड़-भाड़ वाला बाजार कई स्ट्रीट वेंडरों से भरा पड़ा है, जिनके पास आपको आर्टिफिशियल जंक ज्वैलरी से लेकर अपने काम या कॉलेज की हर चीज़ मिल जाएगी, जो फॉरएवर 21 या एच एंड एम जैसे ब्रांड स्टोर में दिखती है। साथ ही गोल्डन और सिल्वर शादियों या किसी भी पारंपरिक भारतीय कपड़ों के साथ पहनने वाले झुमके, हार और मंगा टिका भी मिल जाएगा। आप मोलभाव कर सकते हैं और कम से कम 10 रुपये के झुमके खरीद सकते हैं और 200-300 रुपये में तो बहुत कुछ आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed