अरबाज खान संग अफेयर को लेकर पिछले काफी दिनों से जॉर्जिया एंड्रियानी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। अक्सर दोनों को एकसाथ स्पॉट भी किया जाता है। दोनों के अफेयर की खबरें उस समय पक्की हो गई थी जब हाल ही में संजय कपूर की पार्टी में दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे।
बुधवार को जॉर्जिया एंड्रियानी को मुंबई की सड़को पर देखा गया जहां वो अकेले ही स्पॉट हुई। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। कैमरे को देखते ही जॉर्जिया मुस्कराने लगी और फिर पोज भी दिए।
आपको बता दें जॉर्जिया ने इस दौराम व्हाइट कॉलर टीशर्ट टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आई। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने खुले बाल और व्हाइट स्नीकर्स वीयर किए हुए थे। उन्होंने हाथ में क्यूट गोल्डन बैक पैक भी लिया हुआ था, जो उनके कैजुअल लुक में चार चांद लगा रहा था।
अरबाज और जॉर्जिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडियो में चल रही खबरों की मानें तो पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद अरबाज खान जल्द ही जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। परिवारिक सूत्रों की मानें तो अरबाज खान जॉर्जिया से शादी करने को लेकर जल्द ही घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि वह शादी कब करेंगे इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है।