'पवित्र रिश्ता' की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसे लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह अपनी कुछ हॉट तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
इन दिनों अपनी फिल्म की तैयारियों में जुटी अंकिता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने व्हाइट कलर के जैकेट और ट्राउजर के साथ सिर्फ ब्रालेट पहनकर इंटरनेट की दुनिया में सनसनी फैला दी है।
इस तस्वीर में अंकिता सफेद ड्रेस में काउच पर बैठी हुई हैं। उनके फैंस को उनकी यह तस्वीर भी बेहद पसंद आ रही है।
अंकिता के इंस्टा अकाउंट से एक और तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है। इस तस्वीर में वह किसी शिप या क्रूज की छत पर लेटे हुए सन बाथ ले रही हैं। व्हाईट ड्रेस में वह बेहद हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं।
आपको बता दें, अंकिता अपनी आने वाली फिल्म में 'झलकारी बाई' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो कि रानी लक्ष्मीबाई की सेना में एक सैनिक थीं।