'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने शनिवार को अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बी टाउन से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
2 of 5
Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor
- फोटो : instagram
पार्टी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हमेशा की तरह अपनी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान खुशी कपूर ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ प्रिंटेड ब्लेजर के साथ मैचिंग स्कर्ट पहन रखी थी। वहीं, जाह्नवी मिनी डेनिम स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर के टॉप में नजर आईं।
अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को दीवाना बना चुकी अनन्या पांडे ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने बॉटल ग्रीन वेलवेट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी कर रखा था, जो उन पर काफी फब रहा था। उनका यह ड्रेस कनिका गोयल के कलेक्शन से था।
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : Viral Bhayani
पार्टियों की शौकीन मलाइका अरोड़ा इस बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं। पार्टी में उन्होंने गोल्डन कलर की शिमर ड्रेस कैरी कर रखी थी, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग गोल्डन कलर के फुटवियर पहन रखे थे।
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
आखिर में हम बात करेंगे सोनाक्षी सिन्हा की। इस बार वह अपनी ड्रेस से लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाईं। पार्टी में उन्होंने रेड और पिंक कलर का सेक्विन शॉर्ट ड्रेस कैरी रखा था, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।