एमी जैक्सन (Amy Jackson) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एमी एक के बाद एक जबरदस्त तस्वीर शेयर कर रही हैं, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह प्रेग्नेंसी को कितना एंजॉय कर रही हैं।
एमी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग अपनी बेबी बंप के साथ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर छोटी बात भी फैंस संग इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। एमी इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू के साथ अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन माराकेच में छुट्टियां मना रही हैं।
3 of 6
amy jackson
- फोटो : instagram
एमी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें एमी ने ग्रीन कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को बीच से पार्टिशन करके खुला किया हुआ था।
4 of 6
Amy Jackson
- फोटो : instagram
एमी ने मिनिमल मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक पर परफेक्ट लग रही थी। अपने इस आउटफिट को उन्होंने गोल्डन स्ट्रेपी हील्स से टीमअप किया हुआ था।
5 of 6
amy jackson
- फोटो : instagram
बता दें, एमी ने 31 मार्च 2019 को शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने बीते दिनों एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की थी। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी।