अमीषा पटेल ने हाल ही में एक खास ज्वेलरी ब्रांड के लिए
फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होंने रेड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है जिसमें वो काफी
ग्लैमरस लग रही हैं।
अमीषा ने फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है ‘रेड अलर्ट’।
इस फोटोशूट में अमीषा ने रेड गाउन के साथ गले में नेकलेस पहना है जिसे इयरिंग के साथ टीमअप किया है। इसके साथ ही ओपन हेयर रखे हैं जिसमें वो काफी खूबरसूरत नजर आ रही हैं।
अमीषा अक्सर किसी न किसी ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाती रहती हैं अभी कुछ दिन पहले भी उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में अमीषा ने रेड कलर की गाउन पहनी हुई थी जिसके पीछे का बैकग्राउंड में पियानों रखा हुआ था और उस पर अमीषा की अदाएं काफी अट्रैक्टिव थीं।
वैसे तो अमीषा ज्यादतर फोटोशूट में रेड ड्रेस पहने नजर आती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने Emerald green कलर का गाउन पहने हुए पर्दे के पीछे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे काफी सराहा गया।