फिल्म 'पद्मावत' की जोरदार शुरुआत के बाद दीपिका पादुकोण के रंग ढंग एकदम बदल गए हैं। इसी रंग ढंग के साथ वो राजस्थानी खाने का जायका चखने जा पहुंची। इस खास मौके पर दीपिका पूरी तरह से ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं।
फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद दीपिका जश्न मनाने मुंबई के महाराजा भोग होटल पहुंची और जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर दीपिका ने खास ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
दीपिका हरे और सुनहरे रंग का शरारा पहने हुई थीं। वहीं टाइट पोनी के साथ झुमके उनके आउटफिट पर काफी जच रहे थे। पद्मावत में दीपिका ने रानी का किरदार निभाया था ऐसे में दीपिका असल जिंदगी में राजस्थानी खाने का स्वाद चखने पहुंच गई।
थाली में दीपिका को 15 चीजें परोसी गई थीं जिसका दीपिका ने स्वाद चखा। आपको बता दें फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।