एथिनिक लुक में कुर्ता पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है। कुर्ता ना केवल कंफर्टेबल होता है बल्कि इसे सही तरीके से कैरी कर स्टाइलिश भी दिखा जा सकता है। आजकल सिंपल कुर्ते के साथ भी अलग डिजाइन के बॉटम वियर के साथ इसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है। वहीं एक्सेसरीज की मदद से भी कुर्ता पहन आकर्षक दिखा जा सकता है। ऑफिस वियर से लेकर पार्टी वियर में कुर्ते की अलग डिजाइन के साथ परफेक्ट लुक पाया जा सकता है। तो चलिए जानें कुर्ते की कौन-कौन सी डिजाइन है जो आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी।
आज का फैशन: ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहनने के लिए बेस्ट हैं कुर्ते की ये डिजाइन, दिखेंगी स्टाइलिश
आमतौर पर साइड कट वाले स्ट्रेट कुर्ते हर लड़की पहनना पसंद करती है। इसके साथ चूड़ीदार से लेकर सलवार, पटियाला, पलाजो के साथ मैच कर शानदार लुक पाया जा सकता है। इसे ए लाइन कुर्ता भी कहते हैं।
इन दिनों फ्लोर लेंथ कुर्ते का काफी ज्यादा क्रेज है। ये कुर्ते पूरे पैर तक लंबे होते हैं। जिन्हें अलग-अलग दुपट्टों के साथ पेयर कर लड़कियां पहनना पसंद करती है। शादी समारोह में इस तरह के कुर्ते आकर्षक लुक देते हैं।
अंगरखा कुर्ता अनारकली डिजाइन में होता है लेकिन इसकी लंबाई काफी कम होती है। वहीं इस तरह के कुर्ते को पटियाला पायजामे से लेकर गरारे तक के साथ एक्ट्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। ये कुर्ता काफी हटके लुक देता है। इसे आप किसी डे आउटिंग से लेकर घर के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन के कुर्ते काफी शानदार और हटके नजर आते हैं। अंगरखा कुर्ते में बस्ट एरिया के पास से ही प्लीट्स बनी होती हैं। जो काफी घेरदार होती है।
अनारकली कुर्ता काफी एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। पैरों तक लंबे और ढेर सारी प्लीट्स डले कुर्ते होते हैं। जिनमे काफी घेर होता है। कमर तक टाइट फिटिंग होने के बाद इसमे नीचे की तरफ ढेर सारी कलियां होती हैं। अनारकली कुर्ते को हर साइज की लड़कियां पहन सकती हैं। इसमे उनका लुक आकर्षक लगता है।