{"_id":"68e4af0dacc84cfa8f0b386b","slug":"diwali-outfit-for-office-party-images-inspired-by-bollywood-and-tv-actress-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Outfit For Diwali Office Party: दफ्तर में है दिवाली पार्टी तो पहन सकती हैं ये आउटफिट, बन जाएंगी महफिल की जान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Outfit For Diwali Office Party: दफ्तर में है दिवाली पार्टी तो पहन सकती हैं ये आउटफिट, बन जाएंगी महफिल की जान
Outfit For Diwali Office Party: : दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ सालभर करते हैं। अब जब दिवाली का दिन नजदीक है, तो इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे न सिर्फ घर में, बल्कि दफ्तर में भी खास अंदाज़ में मनाया जाता है। ऑफिस में होने वाली दिवाली पार्टी एक ऐसा मौका होता है, जब आप पारंपरिक लुक को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट देकर खुद को सबसे अलग दिखा सकती हैं।
ऐसे में इस दिन के लिए ऐसे आउटफिट चुनना जरूरी है जो दिखने में एलीगेंट, पहनने में कंफर्टेबल और ऑफिस के माहौल के हिसाब से सूटेबल हो। चाहे आप ट्रेडिशनल सूट पहनें या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, बस सही एक्सेसरीज और मेकअप के साथ आप बन सकती हैं ऑफिस पार्टी की स्टार।
अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार ऑफिस दिवाली पार्टी में क्या पहनें, तो यहां दिए गए आउटफिट आइडियाज आपकी मदद करेंगे स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक पाने में, वो भी बिना ओवरड्रेस हुए।
2 of 6
नेट की साड़ी
- फोटो : instagram
नेट की साड़ी
ऑफिस में आप ज्यादा चमक-धमक वाली साड़ी पहनकर नहीं जाया जा सकता। ऐसे में दिवाली पार्टी के लिए सिंपल लेकिन खूबसूरत साड़ी का चयन करें। जैसे आप इस तरह की पीच रंग की साड़ी का चयन अपने लिए कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।
3 of 6
कॉटन की साड़ी
- फोटो : instagram
कॉटन की साड़ी
नेट फैब्रिक की साड़ी नहीं पहननी है तो कॉटन की साड़ी आप ऑफिस की दिवाली पार्टी में पहन सकती हैं। कॉटन की साड़ी ऑफिस के हिसाब से सबसे परफेक्ट मानी जाती है। ये न सिर्फ देखने में एलिगेंट लगती है, बल्कि इसका लुक काफी परफेक्ट लगता है। इसके साथ आपको बस सही एक्सेसरीज का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
साड़ी पहनने में अगर आप सहज नहीं रहती हैं तो इस तरह का अनारकली सूट पहनकर दफ्तर में जलवा बिखेरें। अब वो जमाना गया, जब महिलाएं चटक रंगों को पहनना पसंद करती थीं। आज के समय में हल्के रंग के आउटफिट पहनने का ट्रेंड है। इसलिए आप इसका चयन कर सकती हैं। इसके साथ पैरों में हील्स अवश्य पहनें।
विज्ञापन
5 of 6
शरारा सूट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
आप कुछ अलग हटकर पहनने का प्लान कर रही हैं तो शरारा सूट एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ अपनी हेयर स्टाइल को खास रखें। जैसे कि आप बालों को हाफ टाई कर सकती हैं। इसके साथ कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहनकर माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं, ताकि आप देखने में और भी प्यारी लगें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।