Diwali 2024: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। लोग कई-कई दिन पहले से दिवाली की तैयारी शुरू कर देते हैं। इसके लिए वो अपने घरों में साफ-सफाई और खरीदारी में लग जाते हैं।
दिवाली के दिन घर से लेकर हर दफ्तर, दुकान और सभी जगहों पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन लोग नए-नए कपड़े भी पहनते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसके लिए नए-नए कपड़े खरीदती हैं।
यदि आप इस दिवाली नए कपड़े नहीं खरीदने चाहतीं हैं तो अपनी अलमारी खोल के देखें। आपको अपनी अलमारी में कई ऐसी साड़ियां अवश्य मिल जाएंगी, जो आजकल भी ट्रेंड में हैं। अपनी अलमारी में रखी पुरानी साड़ी को दोबारा पहनकर आप इस बार अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं, कि कौन सी ऐसी साड़ियां हैं, जो हर महिला के पास उपलब्ध रहती हैं।
2 of 6
दिवाली के दिन पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसके पास सिल्क की साड़ी न हो। सिल्क फैब्रिक की साड़ी हर पूजा-पाठ के लिए सही विकल्प मानी जाती है। ऐसे में सिल्क की साड़ी को आप भी दिवाली की पूजा में कैरी कर सकती हैं।
3 of 6
दिवाली के दिन पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां
- फोटो : instagram
नेट की साड़ी
हर महिला के पास नेट फैब्रिक की साड़ी होती है। ये आपको ग्लैमरस लुक देने का भी काम करती है। ऐसे में यदि आपके पास ये साड़ी है तो दिवाली की पूजा में इसे ही पहनें। इसे आप खूबसूरत तरीके से भी कैरी कर सकती हैं, ताकि लोग आपको देखते ही रह जाएं।
4 of 6
दिवाली के दिन पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां
- फोटो : instagram
सूती साड़ी
कॉटन फैब्रिक की साड़ी भी हर महिला के पास होती ही है। ऐसे में आप दिवाली की पूजा में कॉटन फैब्रिक सी साड़ी कैरी कर सकती हैं। कॉटन की साड़ी काफी हल्की होती है, ऐसे में इसके साथ ज्वेलरी एलीगेंट सी ही पहनें। ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
5 of 6
दिवाली के दिन पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां
- फोटो : instagram
टिश्यू साड़ी
टिश्यू फैब्रिक की साड़ी का फैशन अब दोबारा से ट्रेंड में है। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसे पहनकर आप दिवाली की रात चमक सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें। आप चाहें तो सॉफ्ट कर्ल भी कर सकती हैं।