फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें, तैयार होते समय जरूर करें इनका इस्तेमाल

Thu, 31 Oct 2024 12:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Oct 2024 12:07 AM IST
सार

दिवाली पूजा के लिए तैयार होते वक्त अगर आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करेंगी, तो आपका लुक सबसे प्यारा और सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 

विज्ञापन
Diwali 2024 tips for get ready for diwali party in hindi
आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें - फोटो : instagram
Diwali 2024: हर साल की तरह इस साल भी लोग दिवाली के त्योहार के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ अपने घरों को बल्कि दफ्तर और दुकानों को भी सजाया है। बहुत सी कॉलोनी में तो दिवाली पार्टियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ लोगों ने दिवाली पूजा के लिए खरीदारी भी शुरू कर दी है।


लड़कों के लिए काफी आसान होता है ये सोचना कि दीवाली पूजा में वो क्या पहनें लेकिन महिलाएं और लड़कियां अपने लुक को सबसे खूबसूरत बनाने के लिए काफी कन्फ्यूज रहती हैं। इसी के चलते आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपको दिवाली पूजा के लिए तैयार होते समय करना है। 

अगर आप दिवाली जैसे विशेष दिन पर इन चीजों का इस्तेमाल करके तैयार होंगी तो न सिर्फ आपका लुक खूबसूरत दिखेगा बल्कि हर कोई तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा। 
Diwali 2024 tips for get ready for diwali party in hindi
आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें - फोटो : instagram

साड़ी या लहंगा चुनें अनोखे अंदाज में

त्योहारों के सीजन में ट्रेंड में चल रही बनारसी साड़ी या सिल्क की साड़ियां पारंपरिक लुक देती हैं। ऐसे में आप अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल से लुक को और खास बना सकती हैं। अगर लहंगे का चुनाव कर रही हैं, तो मिरर वर्क, गोटा पट्टी या जरदोजी जैसे डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

Diwali 2024 tips for get ready for diwali party in hindi
आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें - फोटो : instagram

ज्वेलरी पर ध्यान दें

एथनिक पहन रहीं हैं तो चोकर नेकलेस, बड़े झुमके या पासा स्टाइल की मांगटीका पहनकर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। इसके साथ-साथ आप कुंदन, पोल्की या मीनाकारी ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं जो आपके आउटफिट में ग्रेस ऐड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 tips for get ready for diwali party in hindi
आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें - फोटो : instagram

मेहंदी और नेल आर्ट है जरूरी

त्योहारों के सीजन में हाथों पर मेहंदी लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाएं। इसके साथ-साथ नेल आर्ट में गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर टच देकर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 tips for get ready for diwali party in hindi
आपके दिवाली के लुक को खास बनाएंगी ये चीजें - फोटो : instagram

मेकअप

दिवाली के मौके पर ब्रॉन्ज़ और गोल्डन टोन के मेकअप शेड्स अच्छे लगते हैं। आप सॉफ्ट स्मोकी आईज, बोल्ड लिप्स और हल्का हाइलाइटर का प्रयोग कर सकती हैं। चाहें तो आंखों पर कोल्ड और विंग्ड आईलाइनर भी ट्राई कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed