फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी का एयरपोर्ट पर दिखा इतना बोल्ड अंदाज कि नजरें हटाना हो गया मुश्किल

Sat, 26 Dec 2020 06:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
disha patani shows glam look in white crop with black athleisure in airport
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी हर बार ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका पार्टी वाला लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। दिशा अपने बोल्ड कपड़ों से हर बार सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनके बोल्ड कपड़ों को देख हर किसी की निगाहें बस उन पर ही ठहर गईं।

disha patani shows glam look in white crop with black athleisure in airport
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

दरअसल, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दिशा पाटनी ने कंफर्ट के साथ ही काफी ग्लैमरस कपड़े पहन रखे थे। दिशा ने यात्रा के लिए काले ट्रैकपैंट्स के साथ सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहना था। जिसकी फुल स्लीव और डीप कट नेकलाइन बनी थी। वहीं इस क्रॉप टॉप नॉट की डिजाइन और स्किनी फिटिंग काफी बोल्ड थी। दिशा ने इन कपड़ों को सफेद रंग के स्नीकर के साथ पूरा किया था। 

disha patani shows glam look in white crop with black athleisure in airport
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

दिशा ने भले ही एयरपोर्ट के लिए एथलिजर का चुनाव किया हो। लेकिन ये दिशा की टोंड बॉडी दिखाने के लिए बिल्कुल सही थे। वहीं साथ में टाइगर श्रॉफ हमेशा की तरह ही हैंडसम लुक में थे। काले ट्रैकपैंट के साथ सफेद टीशर्ट और डेनिम की जैकेट हाथ में लिए टाइगर कूल लुक में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani shows glam look in white crop with black athleisure in airport
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

वैसे ये पहला मौका नहीं था, जब दिशा पाटनी अपनी टोंड और स्लिम फिगर दिखा रही हों। हर बार वो अपने बॉडीकॉन ड्रेसेज से बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आ ही जाती है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में पहुंची दिशा ने काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसकी नूडल स्ट्राईप और रफल लुक बेहद खास थी। 

विज्ञापन
disha patani shows glam look in white crop with black athleisure in airport
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

वहीं जब पिछले दिनों दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपने हॉट लुक की तस्वीर साझा की तो फैंस ने जमकर कमेंट किया था। जिसमें वो गुलाबी रंग के हॉट लुक में तैयार थीं। दिशा ने चटख गुलाबी रंग की बॉडीकॉन शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। वहीं इसे और सिजलिंग लुक देने के लिए साथ में सफेद रंग का स्वेटर डाले पोज दे रही थीं। खुले बाल और पिंक लिप्स में दिशा का लुक बेहद हॉट था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed