Affordable Jewellery Designs to Buy on Dhanteras: धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी या पीतल जैसी धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार मन तो करता है कुछ नया खरीदने का, पर बजट हाथ थाम लेता है। खासतौर पर अभी जब सोना और चांदी के दाम आसमान को छू रहे हैं।
अगर आपकी जेब में इस बार ज्यादा पैसे नहीं तो भी अपना मन मारने की जरूरत नहीं है। बाजार में अब ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे गहनों के कुछ ऐसे किफायती विकल्पों के बारे में, जिन्हें आप धनतेरस के मौके सस्ते दामों में खरीदकर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।
2 of 6
सोने का पेंडेट
- फोटो : instagram
सोने का पेंडेट
सोने की चेन तो काफी महंगी आती है, लेकिन इसमें डाले जाने वाला पैंडेट आप कम दाम में खरीद सकते हैं। कई जगहों पर तो सिर्फ आधे ग्राम में गोल्ड का पेंडेट बेहद आसानी से मिल जाएगा। इतना हल्का नहीं लेना है तो एक ग्राम सोने के साथ पैंडेट तैयार कराएं।
3 of 6
सोने की अंगूठी
- फोटो : adobe stock
सोने की अंगूठी
सोने का पैंडेंट नहीं खरीदना है तो आप सोने की अंगूठी भी खरीद सकते हैं। मजह एक से दो ग्राम सोने में अंगूठी की अच्छी डिजाइन मिल जाती है। भले ही ये देखने में थोड़ी हल्की होगी, लेकिन है तो ये सोना ही। अभी इसे खरीदकर रख लें, भले ही बाद में जब आपके पास पैसे हों तो इसे बदलकर नयी अंगूठी खरीद लें।
4 of 6
नोज पिन
- फोटो : Instagram
नोज पिन
डायमंड वाली नोज पिन तो महंगी आती है। ऐसे में सिंपल गोल्ड वाली नोज रिंग अपने घर की किसी महिला के लिए खरीद सकते हैं। गोल्ड की नोज पिन देखने में कमाल की लगती है। इसे आप महज दो से तीन हजार रुपये में भी आसानी से खरीद सकते हैं।
5 of 6
चांदी का ब्रेसलेट
- फोटो : instagram
चांदी का ब्रेसलेट
हाथों में ही पहनने के लिए ही कुछ खरीदना है लेकिन अंगूठी नहीं लेनी तो आप चांदी का ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। सिंपल से चेन वाले ब्रेसलेट आपको 10 से 20 ग्राम चांदी में मिल जाएंगे। इसे खरीदने के लिए आपको 2-3 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।