Dhanteras 2024: पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार में धनतेरस का दिन सबसे पहले आता है। धनतेरस के बाद ही नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दी है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है।
ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदे जाएं तो वह काफी शुभ होता है। इसी के चलते लोग धनतेरस के दिन गहने खरीदते हैं। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग सोना ही खरीदते हैं लेकिन यदि आपके पास बजट की परेशानी है तो आप चांदी का आभूषण भी खरीद सकते हैं। यहां हम आपको चांदी के कुछ ऐसे आभूषण दिखाने जा रहे हैं जो आप 2000 रुपये में भी खरीद सकते हैं। यह सभी आभूषण रोजाना में पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं।
2 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने
- फोटो : instagram
पायल
पायल पहनना हर महिला को पसंद होता है। ये कम दामों में भी मिल भी जाती है। अगर आपके पास बजट की दिक्कत है तो ज्यादा भारी पायल लेने से अच्छा है कि हल्की सी पायल खरीदें। आजकल हल्की पायलों की एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन बाजार में मिलती है।
3 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने
- फोटो : instagram
बिछिया
अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने लिए धनतेरस के शुभ दिन अपने लिए बिछिया खरीदें। बिछिया सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। ये काफी कम पैसे खर्च करके खरीदी जा सकती है। ऐसे में आप इसे खरीद सकती हैं।
4 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने
- फोटो : instagram
अंगूठी
सोने की अंगूठी काफी महंगी आती है। ऐसे में आप बजट में चांदी की अंगूठी खरीद सकते हैं। चांदी की अंगूठीं पर अगर नग जड़े होंगे तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। डायमंड भी काफी महंगे आते हैं, ऐसे में आप ऐसी चांदी की नग जड़ी अंगूठी खरीदें और त्योहार बनाएं।
5 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने
- फोटो : instagram
पेंडेंट
गले में चांदी का पेंडेंट काफी अच्छा लगता है। इसे तो किसी काले धागे के साथ भी पहना जा सकता है। यदि आपके घर में कोई बच्चा है तो उसके लिए भगवान की तस्वीर वाला पेंडेंट खरीदें। ये भी सिर्फ 2 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है।