फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोलीना के इस लेटेस्ट लुक पर फैंस का आया दिल, खूब कर रहे कमेंट 

Thu, 08 Jul 2021 03:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 08 Jul 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
devoleena latest beautiful look in recent photo
देबोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके प्यारे लुक्स के कारण प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। गोपी बहू के रूप में प्रसिद्ध हुईं देवोलीना को बिगबॉस के घर में खूब पसंद किया जाता था, वहां से निकलने के बाद तो वे फैंस के लिए देबो बन गईं। देवोलीना इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और एक से एक तस्वीरें साझा करती हैं। वे पारंपरिक परिधानों में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही जबरदस्त वे वैस्टर्न कपड़ों में भी लगती हैं। वे एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। अक्सर वे भरतनाट्यम करती हुईं वीडियो भी अपनी प्रोफाइल पर साझा करती हैं जिसे भी उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में देवोलीना खूबसूरत से डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो कि उनपर खूब सूट भी कर रहा है और उनके लुक को एकदम मनमोहक बना रहा है। यही वजह है कि लड़के और लड़कियां, उनके इस लुक पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए देवोलीना का यह जबरदस्त अवतार।  

 

 

 

 

 

 

 

devoleena latest beautiful look in recent photo
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
देवोलीना ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने स्कर्ट पहन रखा है। जिसमें कि नीचे गोल्डन कलर की मोटी लेस है। पूरे ड्रेस पर ग्रीन, लाल, नारंगी और तरह-तरह के रंग डायमंड्स बने हुए हैं। टॉप के ऊपर पर उन्होंने सफेद रंग के ट्रांसपरेंट शर्ट पहना हुआ है।

devoleena latest beautiful look in recent photo
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

बालों को टाइट बांधा है
देवोलीना के बालों की स्टाइलिंग काफी अच्छे से की है। उनके बालों को स्टाइल देकर टाइट बांधा हुआ है जिस वजह से उनका चेहरा एकदम उभरकर आ रहा है। कानों में उन्होंने खूबसूरत इयररिंग्स पहने हुए हैं और हाथों में अंगुठियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
devoleena latest beautiful look in recent photo
devoleena bhatarjee - फोटो : instagram

मेकअप है परफेक्ट
देवोलीना का डार्क लिपशेड उनपर खूब अच्छा लग रहा था। आंखों में आई-लाईनर लगाया हुआ है। वे गेट के पास खड़ी होकर पोज कर रही हैं। पिंक कलर का आई-शेड उनकी आंखों पर खूब जंच रहा है। वे इन तस्वीरों में आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
devoleena latest beautiful look in recent photo
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

अंदाज है लाजवाब
इन तस्वीरों में देवोलीना बहुत खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन डाला है ‘हैप्पीनेस ओवर एवरीथिंग’। तस्वीर को देखकर उनके प्रशंसक उन्हें रानी कह रहे हैं। देवोलीना के पोज भी इस लुक के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed