गर्मियों की सीजन शुरू होते ही हर कोई कपड़ों के मामले में एक्सपेरिमेंट करता है। वैसे अगर आप बॉलीवुड हीरोइनों की दीवानी है। और उनके हर लुक को कॉपी करना चाहती हैं तो जींस के साथ बॉडीसूट को भी ट्राई कर सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ ही कंफर्टेबल भी नजर आता है। वैसे बीटाउऩ हसीनाओं में दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण अक्सर ही बॉडीसूट पहने दिख जाती हैं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के लुक।
2 of 6
दीपिका पादुकोण बॉडीसूट में
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण जींस के साथ बॉडीसूट पहने नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो डेनिम के बॉडीसूट को पहने दिखीं थीं। जिसे उन्होंने कैरेट डिजाइन के जींस के साथ पेयर किया था। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल था। तो अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
गर्मियों के दिनों में ब्वॉयफ्रेंड सबसे ज्यादा कंफर्टेबल लगती है। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि इस तरह की जींस के साथ कौन से टॉप को पहनें तो डायना पेंटी के लुक को ट्राई कर सकती हैं। वैसे जींस के साथ टॉप को टक कर पहनना थोडा मुश्किल होता है। क्योंकि ये बाहर निकल आता है। ऐसे में आप बॉडीसूट को आसानी से पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। साथ ही आप इसमें साइड कट के जरिए वेस्ट भी शोऑफ कर पाएंगी।
4 of 6
डायना पेंटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
डायना पेंटी की तरह ब्वॉयफ्रेंड जींस के साथ बॉडीसूट और उस पर लांग ब्लेजर को मैच कर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। डायना का ये लुक काफी शानदार है। जिसे आसानी से कॉपी किया जा सकता है।
5 of 6
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉडीसूट को अलग तरह से स्टाइल करने के मामले में करीना कपूर भी काफी आगे हैं। पिछले दिनों लूज फिटेड जींस के साथ लाल रंग के लेटेक्स के बॉडीसूट में उनका ग्लैमरस लुक नजर आया था। वहीं इससे पहले भी वो कई मौकों पर बॉडीसूट को स्कर्ट से लेकर फ्लेयर्ड पैंट तक के साथ ट्राई कर चुकी हैं।