फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे समय बाद सफेद साड़ी में नजर आईं चित्रांगदा, लोगों ने की जमकर तारीफ

Fri, 16 Jul 2021 09:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Jul 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
chitrangada singh in latest white saree in hindi
chitrangada singh

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा है। वे अपने डांस और अभिनय के लिए फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती हैं लेकिन पिछले लंबे समय से ऐसा लगता है मानो चित्रांगदा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन वे इन दिनों इंस्टाग्राम पर एकदम सक्रिय हैं। वहां पर वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनके फैंस भी वहीं उन्हें प्रतिक्रिया दे दिया करते हैं। चित्रांगदा शॉर्ट ड्रेसेस में भी बहुत अच्छी लगती हैं तो साड़ी भी उनपर खूब फबती हैं। चित्रांगदा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है और ब्लाउज का गला थोड़ा डीप है लेकिन उनका लुक बहुत ही प्यारा आ रहा है। फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती को पसंद भी कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए चित्रांगदा का यह लेटेस्ट आकर्षक अवतार जो कि स्वयं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम फीड पर साझा किया है। 

chitrangada singh in latest white saree in hindi
चित्रांगदा सिंह - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
चित्रांगदा ने सफेद रंग की साड़ी के साथ सफेद रंग का ब्लाउज पहनी है। ब्लाउज की स्लीव्स में नेट दी हुई है और कोहनी तक इसकी स्लीव्स आ रही हैं। उन्होंने फ्री पल्ला डालने की बजाय उल्टा पल्ला कैरी कर रखा है। साड़ी प्लेन हॉफ वाइट है। 

chitrangada singh in latest white saree in hindi
चित्रांगदा सिंह - फोटो : instagram

डि़जाइनर साड़ी है बहुत सुंदर
चित्रांगदा की यह साड़ी सामान्य से बहुत अलग है क्योंकि इसकी डिजाइन पर खूब मेहनत की गई है। नीचे की तरफ से साड़ी में अलग-अलग लेयर्स दिखाई दे रही हैं। इसमें नीचे थोड़ा डार्क रंग दिया हुआ है और पल्ला भी लंबा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chitrangada singh in latest white saree in hindi
chitrangada singh - फोटो : social media

बालों को बांंधा हुआ है
चित्रांगदा के बालों को तस्वीरों में बांधकर रखा है। आगे से कुछ बाल फोरहेड पर आ रहे हैं। पीछे भी बंघे हुए बालों में लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं। ज्यादा भारी जूलरी न पहनते हुए उन्होंने कानों में सुंदर स्टोन के लंबे ईयररिंग्स पहन रखे हैं। 

 

विज्ञापन
chitrangada singh in latest white saree in hindi
चित्रांगदा सिंह - फोटो : instagram
मेकअप है वाव
चित्रांगदा ने डार्क रंग का लिपशेड चेहरे पर लगाया है जो कि खूब बढ़िया लग रहा है और अन्य मेकअप भी जबरदस्त है। तस्वीर के साथ वे लिखती हैं ‘सुंदर व सुशील वाइब्स’। उनकी इन तस्वीरों पर किसी व्यक्ति ने कैप्शन में संशोधन करते हुए उसे कमेंटबॉक्स में ‘सुंदर व अश्लील वाइब्स’ कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed