अभिनेत्री अमायरा दस्तूर अपने लेटेस्ट लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनका अंदाज भी जबरदस्त है। उनके इस लुक को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। अमायरा इन तस्वीरों में पुराने टेबल-कुर्सी के साथ पोज कर रही हैं। उनका पोज भी एकदम परफेक्ट है। अमायरा अपने अलग-अलग लुक्स अक्सर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाईल पर साझा करती रहती हैं। लोग उनके लुक्स और अदाओं को खूब पसंद करते हैं। इस लेटेस्ट लुक के लिए उन्होंने बहुत खूबसूरत सा ड्रेस पहन रखा है। यह ड्रेस बेहद आरामदायक भी दिखाई दे रहा है। उनकी भाव-भंगिमाएं भी एकदम परफेक्ट है और वे इन तस्वीरों में किसी ब्रिटीश प्रिंसेस की तरह दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अमायरा भी उनको प्रतिसाद दे रही हैं। अमायरा के पुराने फोटोशूट्स को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए अमायरा का यह दिलकश अंदाज।
अमायरा दस्तूर का लेटेस्ट लुक है बेहद दिलकश, टेबल पर बैठकर दिए हैं पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
अमायरा ने सी ग्रीन कलर की लूज पैटर्न वाली स्टाईलिश ड्रेस पहनी हुई है। आगे से ड्रेस का गला डीप वी है। हाथों की स्लीव्स में लूज पैटर्न है और आगे से लेग कट भी इसमें दिखाई दे रहा है। आगे से ड्रेस में लटकने वाली डोरियां भी हैं।
बाल लग रहे खूबसूरत
इन तस्वीरों में अमायरा के बाल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। उनके घने काले बालों को खुला रखने की बजाय लूज पैटर्न में बांधा हुआ है। एक तरफ से उनके बाल निकल रहे हैं जो कि उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। ड्रेस के साथ अमायरा ने कोई जूलरी नहीं पहनी हुई है।
चेहरे पर है बढ़िया मेकअप
अमायरा के चेहरे पर मेकअप भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनकी आंखों को बहुत अच्छे से सजाया गया है। होंठो पर डार्क लिपशेड होने के साथ ही गालों पर रुस भी लगाया हुआ है। उनका चेहरा एकदम ग्लो कर रहा है।
अमायरा ने इस फोटोशूट के लिए अलग-अलग तरह के पोज दे रखे हैं। एक तस्वीर में वे टेबल पर बैठकर सीधा कैमरे में देखते हुए पोज कर रही हैं, दूसरी तस्वीर में पैरों को क्रॉस करके वे पोज कर रही हैं। इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।