चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा है। वे अपने डांस और अभिनय के लिए फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती हैं लेकिन पिछले लंबे समय से ऐसा लगता है मानो चित्रांगदा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन वे इन दिनों इंस्टाग्राम पर एकदम सक्रिय हैं। वहां पर वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनके फैंस भी वहीं उन्हें प्रतिक्रिया दे दिया करते हैं। चित्रांगदा शॉर्ट ड्रेसेस में भी बहुत अच्छी लगती हैं तो साड़ी भी उनपर खूब फबती हैं। चित्रांगदा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है और ब्लाउज का गला थोड़ा डीप है लेकिन उनका लुक बहुत ही प्यारा आ रहा है। फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती को पसंद भी कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए चित्रांगदा का यह लेटेस्ट आकर्षक अवतार जो कि स्वयं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम फीड पर साझा किया है।
लंबे समय बाद सफेद साड़ी में नजर आईं चित्रांगदा, लोगों ने की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
चित्रांगदा ने सफेद रंग की साड़ी के साथ सफेद रंग का ब्लाउज पहनी है। ब्लाउज की स्लीव्स में नेट दी हुई है और कोहनी तक इसकी स्लीव्स आ रही हैं। उन्होंने फ्री पल्ला डालने की बजाय उल्टा पल्ला कैरी कर रखा है। साड़ी प्लेन हॉफ वाइट है।
डि़जाइनर साड़ी है बहुत सुंदर
चित्रांगदा की यह साड़ी सामान्य से बहुत अलग है क्योंकि इसकी डिजाइन पर खूब मेहनत की गई है। नीचे की तरफ से साड़ी में अलग-अलग लेयर्स दिखाई दे रही हैं। इसमें नीचे थोड़ा डार्क रंग दिया हुआ है और पल्ला भी लंबा है।
बालों को बांंधा हुआ है
चित्रांगदा के बालों को तस्वीरों में बांधकर रखा है। आगे से कुछ बाल फोरहेड पर आ रहे हैं। पीछे भी बंघे हुए बालों में लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं। ज्यादा भारी जूलरी न पहनते हुए उन्होंने कानों में सुंदर स्टोन के लंबे ईयररिंग्स पहन रखे हैं।
चित्रांगदा ने डार्क रंग का लिपशेड चेहरे पर लगाया है जो कि खूब बढ़िया लग रहा है और अन्य मेकअप भी जबरदस्त है। तस्वीर के साथ वे लिखती हैं ‘सुंदर व सुशील वाइब्स’। उनकी इन तस्वीरों पर किसी व्यक्ति ने कैप्शन में संशोधन करते हुए उसे कमेंटबॉक्स में ‘सुंदर व अश्लील वाइब्स’ कर दिया है।