Navratri 7th Day Colour Guide: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के उग्र और शक्तिशाली स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। यह स्वरूप बुरी शक्तियों का नाश करने वाला और भक्तों को भय से मुक्त करने वाला माना जाता है। इस दिन विशेष रंग पहनने की परंपरा भी है, जिसे अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होती है। रंगों का यह महत्व न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि मानसिक रूप से भी हमें प्रभावित करता है।
मां कालरात्रि का शुभ रंग
मा कालरात्रि का प्रिय रंग नीला है। यह रंग गहराई, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग पहनने से मन शांत रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। नीला रंग नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देता है। यह रंग आत्मबल और साहस में वृद्धि, मानसिक शांति और संतुलन, व आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
2 of 4
Kanjivaram Saree
- फोटो : instagram
इस दिन कैसे करें स्टाइल?
नवरात्रि में हर दिन का रंग मां दुर्गा के अलग स्वरूप से जुड़ा होता है। सही रंग पहनकर पूजा करने से मां की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। महिलाएं नीले रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।
नीली साड़ी
नवरात्रि में बनारसी सिल्क साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी, दफ्तर से लेकर पूजा या माता की चौकी समेत हर मौके पर परफेक्ट लुक दे सकती है।
नीला सूट सेट
सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहिए तो मिला कुर्ता सेट अपना सकते हैं। शॉर्ट कुर्ती संग पायजामा पारंपरिक आउटफिट को मॉडर्न टच देगा। इसके अलावा ब्लू अनारकली भी मौके के अनुरूप है।
4 of 4
Kurta Payjama
- फोटो : instagram
पुरुषों के लिए परिधान
पुरुष नीले कुर्ते या शर्ट का चुनाव करे। ब्लू कुर्ते के साथ सफेद पायजामा या प्लेन कुर्ते पर हॉफ स्लीव जैकेट पहन सकते हैं।