खूबसूरती के पैमाने कई हैं। बॉलीवुड में सुंदरता के साथ अभिनय का सौंदर्य भी अपने मायने रखता है। ऐसे में बात जहां रेखा की आती है तो सुंदरता और अभिनय के साथ-साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। रेखा इस समय 65 साल की हो रही हैं। दो दशक से ज्यादा समय फिल्म इंडस्ट्री में देख चुकी ऐसा लगता है बढ़ती उम्र का रेखा पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। ऐसा नहीं है की ये खूबसूरती केवल भगवान की देन है, अपनी इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वो अपना ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले हमेशा जानना चाहते हैं कि रेखा अपनी किस तरह देखभाल करती हैं जिससे इस उम्र में भी जवां नजर आती हैं। कभी एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने अपनी 'एजलेस ब्यूटी' के राज खोले हैं। आइए जानते हैं क्या हैं रेखा की खूबसूरती के राज।
65 की उम्र में भी फिट और खूबसूरत दिखती हैं रेखा, आज भी चर्चा में हैं ब्यूटी सीक्रेट्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन