सारा अली खान हमेशा ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। इस बार भी उनका बिकिनी लुक सुर्खियां बटोर रहा है। घूमने-फिरने की शौकीन सारा अली खान ने इस बार ट्रैवलिंग मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए इतना ग्लैमरस लुक कैरी किया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
वैसे तो सारा अक्सर ही अपने शानदार फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस के लिये साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी ग्लैमरस लुक के साथ ही तस्वीरों में इस्तांबुल की खूबसूरती भी कैद है। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे वो आइवरी शेड की बिकिनी पहने पोज दे रही हैं। सितारों से सजे बिकिनी टॉप संग सारा मैचिंग का पैंट पहनें पोज दे रही हैं। जिसके साथ डिजाइनर ब्लेजर कैरी किया गया है।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सिकुइन वर्क वाली बिकिनी के साथ ही पैंट पर भी सिकुइन वर्क दिख रहा है। वहीं ब्लेजर में ब्राउन शेड के फूलों की एंब्रायडरी की गई है। जिसे सारा ने कंधे पर डालकर स्टाइलिश लुक दिया है। गले में पड़ा पर्ल चोकर नेकलेस पूरे लुक को स्टाइलिश बना रहा है। हाथों मे ब्रेसलेट और आंखों पर सनी सनग्लासेज के साथ सारा ने बालों को ओपन रखा है। वहीं ब्राउन शेड की लिपस्टिक उन पर जंच रही है।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'ट्रैवल इकलौती चीज है जिसे आप खरीदते हैं और अमीर होते हैं।' वैसे सारा अली खान को ट्रैवलिंग का काफी शौक है। पिछले दिनों ही वो अपने ट्रैवल की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते दिखी थीं। जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ ही मां के साथ भी तस्वीरें खिंचवाते दिखी थीं।
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। इन तस्वीरों में जहां उनकी स्लिम वेस्ट दिख रही हैं। वहीं पिछले दिनों पाइलेट्स क्लास से बाहर आती तस्वीर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। दरअसल, पाइलेट्स क्लास के बाहर सारा अली खान काफी गॉर्जियस लुक में दिखी थीं। सारा ने पिंक कलर के शार्ट्स के साथ सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहना था। जिसमे उनका पेट काफी पतला और कमर से सटा दिख रहा था। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि वो इतनी पतली कमर और पेट पर पैंट कैसे रोकती हैं। तो वहीं एक यूजर उन्हें कुपोषित कह रहा था। हालांकि सारा अली अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर चुकी हैं। और स्लिम लुक में स्टाइलिश दिखती हैं।