अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो वे अपनी सिंगिंग के लिए ज्यादा मशहूर हैं लेकिन फैशन के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताने जा रहे हैं उनके फैशन के वो पल जिन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता।
ब्रिटनी के इस फैशन की आज भी दीवानी हैं लड़कियां
पेस्टल ड्रेस-
सन् 2000 में ग्रैमी शो के दौरान ब्रिटनी ने हल्के रंग की लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने टर्टल नेक का टॉप पहना था। आज भी लड़कियां इस फैशन को खूब कॉपी कर रही हैं।
ब्रिटनी के इस फैशन की आज भी दीवानी हैं लड़कियां
जब डेनिम में आई थीं नजर-
जब जस्टिन टिंबरलेक के साथ ब्रिटनी डेनिम ड्रेस में नजर आई थीं तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी थीं। वह इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
ब्रिटनी के इस फैशन की आज भी दीवानी हैं लड़कियां
यूनिफॉर्म-
ब्रिटनी ने 'हिट मी बेबी वन मोर टाइम' गाने से डेब्यू किया था। इस गाने में वह स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आई थीं। इसके बाद कई गानों में ये फैशन कॉपी किया गया।
ब्रिटनी के इस फैशन की आज भी दीवानी हैं लड़कियां
जब पिंक पहन के आईं ब्रिटनी
1999 में टीन च्वाइस अवॉर्ड के दौरान ब्रिटनी पिंक ड्रेस में आई थी। इस ड्रेस में वह बहुत क्यूट लग रही थीं।