Wedding Fashion Tips: दिवाली के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। यह सीजन न सिर्फ दूल्हा और दुल्हन बल्कि उनके परिवारजन, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी बेहद खास होता है। किसी की शादी निकली हो, तो उसके लिए हर कोई काफी पहले से तैयारी शुरू कर देता है।
खास तौर पर बात करें लड़कियों और महिलाओं की तो वह शादी में अपना खूबसूरत लुक दिखाने के लिए अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का चयन कई-कई दिन पहले से कर लेती हैं।
यदि आप भी किसी की शादी में जलवा बिखेरना चाहती हैं लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा कि कैसे तैयार हों और कैसे कपड़े पहने तो आप हमारी बताई हुई अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती हैं। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं जो शादी-विवाह के कार्यक्रमों के लिए बेस्ट रहेंगे। यदि आप इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर तैयार होंगी तो लोग आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे।
2 of 7
वेडिंग फैशन टिप्स
- फोटो : instagram
जन्नत जुबैर का साड़ी लुक
यदि आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो जन्नत जुबैर की तरह ही पीले रंग सिल्क की साड़ी पहनें। इसके साथ बैकलेस ब्लाउज आपके लुक को प्यारा बनाएगा। ऐसी साड़ी के साथ ज्वेलरी मैचिंग की ही पहनें। हेयर स्टाइल में आप बालों को खुला करके कर्ल कर सकती हैं।
3 of 7
वेडिंग फैशन टिप्स
- फोटो : instagram
जान्हवी का साड़ी लुक दिखेगा ग्लैमरस
लाल रंग पूजा पाठ के साथ साथ शादी विवाह में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो लाल रंग की ऐसी बॉर्डर वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ सॉफ्ट कर्ल भी अच्छे लगेंगे।
4 of 7
वेडिंग फैशन टिप्स
- फोटो : instagram
कंगना का भारी लहंगा लुक
अगर आपका मन हैवी लहंगा पहनने का है, तो कंगना रनौत के इस लुक से टिप्स लें। ऐसे लहंगे के साथ आप चाहें तो हल्की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। बालों में जूड़ा बनकर उस पर गजरा लगा सकती हैं। वैसे तो इस लुक के साथ हेवी ज्वेलरी भी रॉयल लुक देने का काम करेगी।
5 of 7
वेडिंग फैशन टिप्स
- फोटो : instagram
अनन्या का फिशकट लहंगा
अगर लहंगे में ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो अनन्या पांडे के इस लुक से टिप्स लें। ऐसा फिशकट लहंगा भी आप शादी के सीजन में पहन कर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ बालों में जूड़ा ही बनाएं ताकि ब्लाउज का डिजाइन दिख सके।