फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: 30 के पार हो गई उम्र? इन 5 कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट का इस्तेमाल आज से ही कर दें शुरू, वरना होगा पछतावा

Sun, 29 Jun 2025 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

Skin Care After Age Of 30: यदि आपकी उम्र भी 30 के आस-पास है तो आज से ही इन पांच कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स को रोजाना इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

विज्ञापन
women above 30 age must have use 5 cosmetic products
अगर आपकी उम्र है 30 के पार तो इन पांच 'कॉस्मेटिक्स' का इस्तेमाल आज से कर दें शुरू - फोटो : Adobe stock
Skin Care After Age Of 30: हर समय त्वचा खिली-खिली और जंवा दिखे ये जरूरी नहीं है, क्योंकि समय के साथ-साथ स्किन में काफी बदलाव होते हैं। खासतौर पर जब उम्र 30 के आस-पास होती है तो हार्मोन्स के बदलाव की वजह से त्वचा भी काफी डल होने लगती है। इस उम्र के बाद स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। यही कारण है कि समय से पहले ही आप बूढ़ी नजर आने लगती हैं।


ऐसे में त्वचा का सही से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। यदि आपकी उम्र भी 30 के आस-पास है तो कुछ खास कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। ऐसा करने पर आपकी स्किन जंवा दिखेगी। तो आइए बिना देर किए आपको इन पांच स्किन केयर प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं। 
women above 30 age must have use 5 cosmetic products
सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन 

आज के समय में सनस्क्रीन हर किसी के पास होनी ही चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों की उम्र 30 के आस-पास है, उन्हें तो हर दो से तीन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सूरज की किरणें स्किन को सबसे ज्यादा डैमेज करती हैं, जिससे झुर्रियां और पिग्मेंटेशन जल्दी आने लगती हैं। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि ये सनस्क्रीन कम से कम 50 एसपीएफ वाली होनी चाहिए। 

 
women above 30 age must have use 5 cosmetic products
विटामिन C सीरम - फोटो : Adobe stock
विटामिन C सीरम

ये स्किन की कई परेशानियों न सिर्फ कम करता है, बल्कि जड़ से भी खत्म करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं। तो अपने डेली रूटीन में विटामिन सी का सीरम इस्तेमाल करें। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी बाद में न हो। इस्तेमाल के लिए हर सुबह क्लीनजिंग के बाद और मॉइस्चराइज़र से पहले सीरम की 2-3 बूंद लगाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women above 30 age must have use 5 cosmetic products
नाइट क्रीम - फोटो : Adobe stock
नाइट क्रीम

हर किसी के लिए नाइट क्रीम काफी जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय में त्वचा खुद को हील करती है, जिससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से त्वचा पर नाइट क्रीम अप्लाई करेंगी तो इस कारण आपकी त्वचा पर ये ज्यादा असर करेगी और दिक्कतों को दूर करेगी।

 
विज्ञापन
women above 30 age must have use 5 cosmetic products
हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock
हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो आज के समय में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करता हो। पर, अगर आप 30 की उम्र में हायालूरॉनिक एसिड वाला मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी स्किन ज्यादा खिल उठेगी। दरअसल, उम्र के साथ स्किन की नमी कम होती है, जिससे स्किन रूखी और थकी हुई लगती है। ऐसे में हायालूरॉनिक एसिड स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed