इन दिनों कम उम्र में बाल सफेद होना आम बात हो गई है। ज्यादातर युवा बालों के सफेदी से परेशान रहते हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए वो अक्सर हार्मफुल केमिकल वाले कलर लगाते हैं। जिनसे बालों का रंग और भी ज्यादा खराब हो जाता है और बाल टूटन-झड़ने लगते हैं। बालों में केमिकल वाले कलर से बालों में कमजोरी और रूखापन देखने को मिलता है। जिससे बाल खराब हो जाते हैं। बालों के असमय सफेद होने के लिए कई बार गलत लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार होती है।
2 of 4
बाल हो रहे जल्दी सफेद
- फोटो : istock
अनहेल्दी फूड्स और गलत आदतें बालों को समय से पहले ही सफेद करने लगती हैं। वहीं तनाव, धूल-धूप, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप कम उम्र में बालों के सफेद होने से परेशान हैं तो इन नेचुरल चीज से बालों को काला रंग दें।
3 of 4
बालों में लगाएं मेहंदी
- फोटो : istock
लगाएं कॉफी और हिना का पेस्ट
बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए मेहंदी सबसे अच्छा उपाय है। ये प्राकृतिक कलर है जो बालों को रंग देता है। इससे बालों को सही कलर देने के लिए कॉफी पाउडर के साथ मिलाकर लगाएं। कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है जिसमे एंटी ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। साथ ही कॉफी का रंग भूरा होता है जो बालों को चमक और रंग देता है। इसलिए दोनों चीजों को मिलाकर बालों में डाई की तरह लगाया जाता है।
4 of 4
बालों में लगाएं मेहंदी
- फोटो : istock
काफी और मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और कॉफी डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंडा हो जाने दें और फिर मेहंदी पाउडर में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। एक घंटे के लिए इस पेस्ट को छोड़ दें और लगाने से पहले इस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं। बालों में लगाकर करीब तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। मेहंदी और कॉफी के पेस्ट से बालों को मनचाहा गहरा रंग मिल जाएगा। जो सफेदी को आसानी से छुपा लेगा।