फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंटी-ऐजिंग क्रीम से मिल जाएगा छुटकारा, इन तीन नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करके रहेंगे जवां

Wed, 04 Sep 2019 10:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 04 Sep 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
use best three natural things to look younger
Deepika Padukone - फोटो : instagram
बढ़ती उम्र के निशान हमारे चेहरे पर भी दिखने लगते हैं। हम बढ़ती उम्र से तो दूर भाग नहीं सकते, लेकिन कुछ प्राकृतिक चीजों के जरिए, चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशान को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐस्ट्राबैरी बायोसाइंसेज के त्वचा विशेषज्ञ और निदेशक अचल आर्य बताते हैं कि 30 वर्ष के बाद चहरे पर उम्र का असर दिखने लगता है और अधिकांश महिलाएं पहले जैसी जवां त्वचा पाने के चक्कर में एंटी-एजिंग वाली क्रीमों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन कुछ प्राकृतिक तत्वों के जरिए त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है। 
use best three natural things to look younger
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह फाइन लाइनों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा कठोर और सूखी होने लगती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल हमारी त्वचा को रिपेयर करता है। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और जवां दिखने लगती है।
use best three natural things to look younger
अनार
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, अनार शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग के गुण त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत कर उन्हें पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। यह झुर्रियों और ढलती त्वचा में भी जान डालने का काम करता है। इसलिए जवां त्वचा पाने के लिए अपने आहार में अनार को जरूर शामिल करें। आप चेहरे के पैक में भी इसका उपयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
use best three natural things to look younger
ग्रीन टी
ग्रीन टी, त्वचा के स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए आवश्यक विटामिन बी 2 और विटामिन ई से समृद्ध है। विटामिन बी 2 युवा त्वचा संरचना और दृढ़ता के लिए कोलेजन स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ई, त्वचा की कोशिकाओं में वृद्धि करता है और मुलायम और पोषित त्वचा के लिए एक तीव्र हाइड्रेटर का भी कार्य करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed