{"_id":"68c93dce40542d68d101a430","slug":"tricks-to-make-eyebrows-thicker-in-hindi-eyebrow-moti-kaise-kare-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eyebrow Care: आइब्रो पतली है तो क्या करें ? बिना किसी ट्रीटमेंट के 1 महीने में दिखने लगेगा असर!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Eyebrow Care: आइब्रो पतली है तो क्या करें ? बिना किसी ट्रीटमेंट के 1 महीने में दिखने लगेगा असर!
Tue, 16 Sep 2025 05:21 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:21 PM IST
सार
Tricks To Make Eyebrows Thicker: अगर आपकी आइब्रो काफी पतली हैं तो हमारे बताए घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें। इससे आपकी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
आइब्रो पतली है तो क्या करें ? बिना किसी ट्रीटमेंट के 1 महीने में दिखने लगेगा असर!
- फोटो : iStock
Tricks To Make Eyebrows Thicker: आज के समय में घनी और शेप में बनी हुई आइब्रो सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड ही नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को उभारने का अहम हिस्सा भी हैं। लेकिन कई महिलाओं की आइब्रो जन्म से ही पतली होती हैं या फिर बार-बार थ्रेडिंग, वैक्सिंग या हार्मोनल बदलाव के कारण समय के साथ और भी हल्की हो जाती हैं।
कैस्टर ऑयल
- फोटो : Adobe stock
कैस्टर ऑयल
कैस्टर आयल या फिर अरंडी का तेल आपकी पतली आइब्रो को मोटा करने में मदद करेगा। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले कैस्टर ऑयल से आइब्रो पर हल्की मसाज करें। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इस्तेमाल इसका हमेशा रात के समय ही करें, तभी ये फायदा पहुंचाएगी।

नारियल तेल और नींबू का रस
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और नींबू का रस
कुछ ऐसा नुस्खा जानना चाहते हैं, जिसके लिए आपको पैसे न खर्च करने पड़ें तो 1 चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर दिन में एक बार लगाएं। ये आइब्रो की जड़ों को मजबूत बनाता है और ग्रोथ को बढ़ावा देता है। कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल भी रात के समय में ही करें।

एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
हर घर में ताजा एलोवेरा रहता ही है। ऐसे में इसकी मदद से भी आप अपनी आइब्रो को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए दिन में दो बार फ्रेश ऐलोवेरा जेल को सीधे आइब्रो पर लगाएं। ये स्किन को शांत करता है और आइब्रो के बालों को बढ़ने में मदद करता है।

अस्थायी उपाय
- फोटो : Freepik
अस्थायी उपाय
अगर ऊपर उपर दिए गए नुस्खों को आजमाना नहीं चाहती हैं तो आजकल बाजार में आइब्रो पेंसिल भी आती है, जोकि काफी कारगर है। इसकी मदद से आप अपनी पतली आईब्रो को अच्छी तरह से सेट कर सकती हैं। जब तक आइब्रो नेचुरल रूप से नहीं बढ़ती, तब तक आइब्रो पेंसिल या जेल से उन्हें भरें। सही शेड और टेक्नीक से नेचुरल लुक मिलता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।