फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Using Bleach : चेहरे पर ब्लीच करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे साइड इफेक्ट

Thu, 25 May 2023 12:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 25 May 2023 12:27 PM IST
सार

अगर आप घर पर ब्लीच करते वक्त इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो हो सकता है कि आपकी स्किन पर साइड इफेक्ट दिखने लगे। 

विज्ञापन
Tips For Using Bleach how to use bleach on face at home Ghar par bleach kaise lagayein in hindi
homemade bleach - फोटो : istock

Tips For Using Bleach : चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं, ताकि उनके चेहरे का ग्लो बरकरार रहे। बहुत से लोग घर में ही घरेलू नुस्खे अपनाकर इंस्टेंट ग्लो लाने का प्रयास करते हैं। इंस्टेंट ग्लो लाने का सबसे आसान तरीका है ब्लीच करना। दरअसल, चेहरे पर ब्लीच करने से चेहरे पर चमक तो आ जाती है, पर अगर आप ब्लीच करते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो इसके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।



आपको बता दें कि ब्लीच एक प्रकार का केमिकल होता है, जिसका अगर संभल कर इस्तेमाल किया जाए तो ये चेहरे को ग्लोइंग बना देगा, वहीं लापरवाही से इस्तेमाल करने पर स्किन से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ब्लीच इस्तेमाल करते समय जो सावधानियां बरतनी चाहिए उनके बारे में बताएंगे। ताकि आप ब्लीच से होने वाले साइड इफेक्ट से बच सकें। 

Tips For Using Bleach how to use bleach on face at home Ghar par bleach kaise lagayein in hindi
face wash

पहले चेहरा करें साफ

चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अगर ब्लीच करते वक्त आपके चेहरे पर गंदगी रहेगी तो ये ब्लीच के साथ मिलकर साइड इफेक्ट दिखा सकती है। 

Tips For Using Bleach how to use bleach on face at home Ghar par bleach kaise lagayein in hindi
skin care

लेयर्स पर दें खास ध्यान

ब्लीच को हमेशा हेयर ग्रोथ की दिशा में ही अप्लाई करें। चेहरे पर ब्लीच लगाते वक्त ध्यान रखें कि माथा, गाल और गर्दन पर तो आप ब्लीच की मोटी परत लगा सकते हैं, पर बाकी चेहरे पर पतली लेयर ही लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Using Bleach how to use bleach on face at home Ghar par bleach kaise lagayein in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लीच इस्तेमाल करने के बाद लगाएं फेस पैक

कई बार ऐसा देखा जाता है कि, ब्लीच इस्तेमाल करने के बाद स्किन पर जलन, खुजली और रेडनेस होने लगती है। ऐसे में आप ब्लीच करने के बाद अच्छी क्वालिटी के फेसपैक का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। 

विज्ञापन
Tips For Using Bleach how to use bleach on face at home Ghar par bleach kaise lagayein in hindi
sun - फोटो : sunscreen

धूप में ना जाएं

अगर आपने ब्लीच किया है तो ये आपके लिए सबसे जरूरी स्टेप है। ब्लीच लगाने के बाद गलती से भी धूप में ना जाएं। दरअसल, ब्लीच इस्तेमाल करने के बाद स्किन काफी सेंसटिव हो जाती है। ऐसे में यूवी किरणें आपकी स्किन पर प्रभाव डाल सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed