Tips For Glowing Skin: कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जो ये नहीं चाहता होगा कि उनकी त्वचा हमेशा ही दमकती रहे। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की, तो ज्यादातर महिलाएं दमकती और निखरती त्वचा पाने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं।
जो महिलाएं इसके लिए पार्लर नहीं जा पातीं, वो अक्सर घर पर फेशियल करना पसंद करती हैं। खूबसूरत त्वचा पाने का सबसे आसान तरीका फेशियल ही है, लेकिन अगर आप बिना फेशियल के भी अपनी रंगत बरकरार रखना चाहती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे।
दरअसल, अगर आप घर पर ही बिना फेशियल के अपना चेहरा दमकाना चाहती हैं तो उसके लिए चावल की क्रीम तैयार करें। ये क्रीम आपको कोरियन ग्लास स्किन देने का काम करती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए आपको ये क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं, ताकी आप भी फेशियल को भूलकर भी दमकती त्वचा पा सकें।
2 of 6
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
घर पर चावल की क्रीम बनाने के लिए सामान
- 1/2 कप चावल
- 2 कप पानी
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1 टेबलस्पून दूध
- 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
3 of 6
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल
- फोटो : Istock
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें और 2 कप पानी में कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन भिगोए हुए चावलों से पेस्ट बना लें। इसका पेस्ट एकदम बारीक होना चाहिए।
4 of 6
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल
- फोटो : istock
जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो इस पेस्ट को छानकर चावल का दूध निकाल लें। आप इस दूध को फेंक सकते हैं या अलग से चेहरे पर लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। जो पेस्ट बच गया है, इसमें 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून दूध मिक्स करें।
5 of 6
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik.com
चाहें तो थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी डाल सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह से वैकल्पिक है। अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।