आपने कई बार लोगों को बीयर पीने से होने वाले फायदों पर बहस करते देखा होगा। किसी का कहना है कि ये हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है तो कोई बोलता है इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ये बहस तो हमेशा ही चलती रहेगी, लेकिन एक बात जो तय है वो ये कि बीयर को लगाने के बहुत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप बीयर का इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं...
ग्लोइंग स्किन के लिए आधा छोटा चम्मच बीयर में एक अंडे की सफेदी मिलाकर फेस पर लगाएं। सूखने के बाद फेसवॉश कर लें। आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और कुछ ही दिन में आपकी स्किन पर ग्लो भी बढ़ता जाएगा।
अगर आपकी स्किन पर बहुत दाग धब्बे हैं तो इसके लिए एक चम्मच टमाटर के रस में बीयर मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग तो दूर होंगे ही साथ ही आपकी स्किन की रंगत भी सुधरने लगेगी।
अगर आपको सनबर्न या टैनिंग है तो इसके लिए आप दो चम्मच पपीते के पेस्ट में बियर मिलाएं और इससे मसाज करें। आपकी टैनिंग दूर होने के साथ स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।
बीयर स्किन के लिए बेहतरीन क्लेन्जर का भी काम करता है। आप चाहे तो एक हफ्ते तक बीयर से फेसवॉश कर सकती हैं। इसके लिए रात को सोते समय बीयर से फेसवॉश करें और चेहरे को वॉश करने के बाद सूखे तौलिए से चेहरे को पोछें।