Sunscreen Buying Tips: मार्च का महीना चल रहा है और तेज धूप ने अभी से ही कहर ढहाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस मौसम में यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो खुद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्किन विशेषज्ञ सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा सूरज की तेज किरणों से बची रहती है।
Sunscreen Buying Tips: आपकी त्वचा के लिए कैसी सनस्क्रीन रहेगी परफेक्ट ? खरीदने से पहले जान लें
यदि आप चाहते हैं कि तेज चिलचिलाती धूप का सीधा असर आपकी नाजुक त्वचा पर न पड़े तो अपनी त्वचा के हिसाब से ही सनस्क्रीन का चयन करें।
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको हमेशा जेल बेस्ट या फिर मैट फिनिश सनस्क्रीन का चयन करना चाहिए। ये दोनों प्रकार की सनस्क्रीन चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि इसमें ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मुला ही होना चाहिए। इसके इस्तेमाल से पोर्स बंद होने का खतरा नहीं रहता है।
यदि आपकी त्वचा रूखी है और आप सनस्क्रीन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमेशा क्रीम बेस्ड या फिर मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन का चयन करें। हमेशा ध्यान रखें कि हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन ई युक्त सनस्क्रीन त्वचा को हाइड्रेट रखती है। यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसी सनस्क्रीन आपके लिए परफेक्ट रहेगी तो हमेशा कोकोआ बटर या एलोवेरा युक्त सनस्क्रीन खरीदें।
सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को सनस्क्रीन खरीदने के लिए काफी सोचना पड़ता है। यदि आपकी त्वचा भी सेंसिटिव है तो हमेशा केमिकल-फ्री और मिनरल-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों के लिए जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड युक्त सनस्क्रीन परफेक्ट रहती है।
नॉर्मल स्किन के लिए
यदि आपकी त्वचा नॉर्मल है तब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप लाइटवेट औप वॉटव बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। नॉर्मल त्वचा वाले लोगों की सनस्क्रीन में एलोवेरा या ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट अवश्य होना चाहिए।