Sunburn Home Remedies: सनबर्न से हो रही है परेशानी तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, तुरंत मिलेगी राहत
अगर तेज धूप से आपकी त्वचा पर भी सनबर्न हो गया है, तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप इससे राहत पा सकते हैं।
बर्फ
गर्मी के मौसम में बर्फ काफी राहत पहुंचाती है। इसे इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि आप इसे सीधा शरीर पर नहीं लगा सकते। सनबर्न से राहत पाने के लिए एक सूती कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांधें। इसके बाद ही इसका इस्तेमाल प्रभावित त्वचा पर करें।
सनबर्न से राहत पाने में एलोवेरा आपकी तत्काल मदद कर सकता है। चाहें तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल की बजाए ताजे एलोवेरा से जेल निकालकर उसका इस्तेमाल करें। ये जलन वाले हिस्से में ठंडक पहुंचाने का काम करता है।
अगर आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो उससे राहत दिलाने में नारियल का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले त्वचा को ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद इस पर नारियल का तेल लगाएं। ये त्वचा को तत्काल राहत दिलाता है।
ग्रीन टी
अगर चेहरे पर सनबर्न हुआ है तो आप ग्रीन टी के पानी को या फिर ग्रीन टी बैग को आप कुछ देर चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।