जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, तो त्वचा पर कई-कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। तेज धूप और धूल की वजह से त्वचा ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से चेहरे का ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। खासतौर पर इस मौसम में टैनिंग की समस्या से तो हर कोई परेशान रहता है। टैनिंग की वजह से चेहरे पर कालापन सा दिखने लगता है, जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगा सकता है।
Sun Tan Removal Tips: चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा
अगर अभी से आपके चेहरे पर टैनिंग का असर दिखने लगा है तो कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से आप सन टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इससे स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको नींबू के रस को रूई की मदद से सीधा प्रभावित त्वचा पर लगाना है। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
हल्दी और बेसन
इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ी सी हल्दी डालें। अब इस पैक को उंगली की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपको टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी।
खीरा
खीरे को घिसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस की बूंदे और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे रूई की मदद से अपनी त्वचा पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
शहद और पपीता
पपीते का पेस्ट बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ये आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करेगा। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें।