फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: चेहरे को गर्मी से राहत दिलाएंगी ये पांच चीजें, इस्तेमाल करके देख लें

Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

यदि आपको भी काफी गर्मी लगती है तो अपने चेहरे को इस गर्मी से राहत दिलाने के लिए पांच घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Summer Skin Care use these things for skin care in summer
चेहरे को गर्मी से राहत दिलाएंगी ये पांच चीजें, इस्तेमाल करके देख लें - फोटो : Adobe stock
Summer Skin Care: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में तेज धूप का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। इस मौसम में सनबर्न और टैनिंग होना बेहद आम बात है। खासतौर पर गर्मी में चेहरे की नमी गायब हो जाती है। इसके लिए गर्मी के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा को डल और बेजान बना सकते हैं। ऐसे में आपको चेहरे को ठंडा रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए।

 

यहां हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल के बाद आप चेहरे की ठंडक बरकरार रखते हैं। अगर आप नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें:  
Summer Skin Care use these things for skin care in summer
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा

यदि आप गर्मी से परेशान है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। एलोवेरा के इस्तेमाल से आपको सनबर्न से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल हर रोज रात में सोने से पहले करें। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले हाथों में फ्रेश एलोवेरा जेल ले लें और फिर उससे अपने चेहरे की मसाज करें। फिर ऐसे ही सो जाएं। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। 

Summer Skin Care use these things for skin care in summer
खीरा - फोटो : Freepik

खीरा

खीरे का सेवन गर्मियों में अच्छा माना जाता है, इस बारे में तो हर कोई जानता है। पर, क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा हाइड्रेट भी रहता है। इसके इस्तेमाल के लिए बस खीरे के स्लाइस काटकर सीधे चेहरे पर रखें और 10 मिनट बाद धो लें। चाहें तो खीरे का रस निकालकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन ग्लो करेगी। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care use these things for skin care in summer
दही - फोटो : freepik

दही

भारतीय घरों में गर्मी के मौसम में दही रखा रहता है। ऐसे में आप दही को भी चेहरे की गर्मी दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फ्रिज में रखे ताजे दही को निकालें और उसे उंगलियों की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। चाहें तो दही, हल्दी और शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे भी आपके चेहरे को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Summer Skin Care use these things for skin care in summer
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock

गुलाब जल

चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए रोजाना चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करें, ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा। यदि आप इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने में करेंगे तो भी आपको फायदा अवश्य मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed