फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गर्भावस्था में हो सकती हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा

Wed, 20 May 2020 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 May 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
skin problems during pregnancy and how to care this

मातृत्व सुख का अनुभव हर औरत को भाता है। लेकिन गर्भावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होने वाली दिक्कतें कई बार महिलाओं को परेशान करती हैं। शरीर में होने वाले बदलाव के साथ ही बहुत सारी महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है। जिसमें पिग्मेंटेशन से लेकर स्किन की डलनेस और शरीर पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स भी शामिल हैं। तो चलिए जानें महिलाओं को गर्भावस्था में किस तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

skin problems during pregnancy and how to care this
- फोटो : Pixabay
हाइपरपिग्मेंटेशन
गर्भावस्था के नौ महीने में अक्सर ये समस्या महिलाओं के साथ होती है। त्वचा पर गहरे काले धब्बे पड़ जाते हैं। जिनका कारण होता है त्वचा में मेलानिन के प्राकृतिक रूप

से बढ़ना। महिलाएं इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो चेहरे को धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले काले धब्बों के लिए जरूरी है कि हल्के और कॉटन के कपड़ों को पहनें, जिससे त्वचा सांस ले सके।


 
skin problems during pregnancy and how to care this
मस्सों का निकलना
बहुत सारी महिलाओं के हार्मोन के कारण चेहरे, गर्दन, बेस्ट और शरीर के अन्य हिस्सों में मस्से निकल आते हैं। हालांकि ये मस्से नुकसानदायक नहीं होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
skin problems during pregnancy and how to care this
पिंपल

प्रेग्नेंसी के दौरान पिंपल और दाने होना आम बात है। इससे छुटकारा पाने के लिए चेहरे को रोजाना दो से तीन बार धोएं। इसके साथ ही दानों और पिंपल को नाखून से निकालने का प्रयत्न न करें क्योंकि ऐसा करने से त्वचा पर निशान रह जाता है जो देखने में खराब लगता है।



 
विज्ञापन
skin problems during pregnancy and how to care this
झाईयां

प्रेग्नेंसी में बहुत सारी महिलाओं को चेहरे और गर्दन के आसपास के हिस्सों में झाईयां पड़ जाती हैं। जिसमें त्वचा पर गहरे भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। ये धब्बे बच्चे के जन्म के बाद हल्के हो जाते हैं लेकिन इन धब्बों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि सूर्य की किरणों से ये और गाढ़े हो जाते हैं। इन धब्बों का रंग गहरा न हो इसलिए सनस्क्रीन लोशन लगाना न भूलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed