Skin Care: जैसे-जैसे सर्दियों की शुरुआत हो रही है, वायु प्रदुषण ने कई जगह पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। धीरे-धीरे हवा की क्वालिटी भी खराब होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में एयर क्वालिटी और ज्यादा खराब हो जाएगी। खराब हवा की वजह से ना सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि साथ ही में त्वचा पर भी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं।
ज्यादातर लोगों को चेहरे पर एक्ने, रैशेज और इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग बदलते मौसम के साथ-साथ इन परेशानियों का भी बोझ उठाते हैं। ऐसे में हर किसी को हार्मफुल एयर और पॉल्यूटेंटस से चेहरे की त्वचा को बचाने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना आवश्यक है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि बढ़ते प्रदूषण में आपको अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रखना है, ताकि प्रदूषण और बदलते मौसम का असर आपकी त्वचा पर ना पड़े।
2 of 6
face wash
- फोटो : Istock
सही से साफ करें चेहरा
चाहे आप घर से बाहर निकले या नहीं, लेकिन प्रदूषण आपकी त्वचा को अपनी चपेट में ले ही लेता है। ऐसे में कोशिश करें कि दिन में कम से कम दो बार चेहरे को सही से साफ करें। चेहरे को सही से साफ करने के लिए कम से कम फेसवॉश से 15 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। तभी जाकर आपके चेहरे की डीप क्लीनिंग हो पाएगी।
3 of 6
Face mask
- फोटो : instagram
जरूर इस्तेमाल करें एंटी पॉल्यूशन फेस मास्क
वायु प्रदूषण की वजह से कई हानिकारक तत्व हवा में मौजूद रहते हैं, जो त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में एंटी पॉल्यूशन फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इससे चेहरे की रफनेस दूर होगी और साथ में स्किन को काफी राहत मिलेगी।
4 of 6
सनस्क्रीन
- फोटो : pixabay
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ना छोड़ें
बदलते मौसम में भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ना छोड़ें क्योंकि इसी मौसम में प्रदूषण काफी बढ़ने लगता है। ऐसे में त्वचा में रूखापन आ सकता है। इस रूखेपन से आपकी त्वचा को बचाने में आपकी मदद मॉइश्चराइजर ही कर सकता है।
करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल
प्रदूषण से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। भले ही आप घर से बाहर ना निकलें लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको कई परेशानियों से दूर रखती है।